बुध नक्षत्र गोचर 2026: मृगशिरा नक्षत्र में आते ही 6 राशियों की चमकेगी किस्मत! करियर में मिलेगी नई पहचान
बुधदेव 25 मई 2026 को मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसका स्वामी मंगल है। यह गोचर 6 राशियों - मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या के लिए आर्थिक ...और पढ़ें
-1779690688213_m.webp)
बुध नक्षत्र गोचर का राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। वैदिक ज्योतिष में बुधदेव को बुद्धि, तर्क, संचार और व्यापार का कारक माना गया है। 25 मई 2026 को बुधदेव मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। मृगशिरा नक्षत्र का स्वामी मंगल है और यह वृषभ तथा मिथुन राशि के बीच फैला हुआ है।
यह नक्षत्र जिज्ञासा, अन्वेषण और नई चीजों को खोजने की ऊर्जा का प्रतीक है। ऐसा माना जा रहा है कि बुध के इस गोचर का प्रभाव राशियों पर पड़ेगा। इससे जातकों की आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। करियर में नई पहचान मिलेगी। काम में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि इन 6 राशियों पर बुध नक्षत्र गोचर क्या प्रभाव पड़ेगा।
-1779691614360.jpg)
(Picture Credit- AI Generated)
1. मेष राशि: बुध का गोचर आपके दूसरे भाव (धन और वाणी) में हो रहा है। मृगशिरा की ऊर्जा से आपकी बातचीत में नई धार आएगी। व्यावसायिक वार्ताओं में आप अधिक तार्किक और व्यावहारिक होंगे। आर्थिक मामलों में आपकी योजनाएं सफल होंगी, लेकिन ध्यान रहे कि भावनाओं में बहकर कोई कठोर शब्द न बोलें।
उपाय: "ॐ बुं बुधाय नमः" मंत्र का नियमित जाप करें और अपनी वाणी में विनम्रता रखें।
2. वृषभ राशि: आपके लग्न (प्रथम भाव) पर बुध का प्रभाव आपके आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा देगा। मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से आप अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए नए प्रयोग करेंगे। नेटवर्किंग के माध्यम से आपको करियर में पहचान मिलेगी। आप अपनी बातों से दूसरों को आसानी से प्रभावित कर पाएंगे।
उपाय: बुधवार के दिन जरूरतमंदों को हरी वस्तुओं का दान करें और निर्णयों में जल्दबाजी न करें।
खबरें और भी
3. मिथुन राशि: आपके बारहवें भाव में बुध का गोचर मानसिक चिंतन और भविष्य की योजनाओं के लिए बेहतरीन है। मृगशिरा नक्षत्र आपकी जिज्ञासा को बढ़ाएगा, जिससे आप जटिल विषयों को भी आसानी से समझ पाएंगे। विदेश यात्रा या विदेशी संपर्कों से लाभ की संभावना है। ओवरथिंकिंग से बचें।
उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें और नियमित ध्यान करें ताकि मानसिक शांति बनी रहे।
4. कर्क राशि: ग्यारहवें भाव (लाभ और आय) में बुध का गोचर आपके लिए धन प्राप्ति के नए मार्ग खोलेगा। टीम वर्क और पेशेवर नेटवर्क से आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आप अपने काम में बेहतर प्रदर्शन करेंगे, लेकिन दोस्तों या सहकर्मियों से बहुत अधिक उम्मीदें न रखें।
उपाय: बातचीत में स्पष्टता रखें और अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें।
यह भी पढ़ें- शुक्रदेव 20 मई को करेंगे आर्द्रा नक्षत्र में एंट्री, 6 राशियों का रातों-रात चमकेगा भाग्य
5. सिंह राशि: दसवें भाव (करियर) में बुध का प्रभाव आपके नेतृत्व कौशल (leadership skills) को और अधिक निखारेगा। लेखन, बोलने या प्रबंधन से जुड़े कार्यों में आपको मान-सम्मान मिलेगा। आप अपनी रणनीतियों से ऑफिस में अपनी अलग पहचान बना पाएंगे। ईगो क्लैश से बचें।
उपाय: वरिष्ठों का सम्मान करें और किसी भी चर्चा में धैर्यपूर्वक अपनी बात रखें।
6. कन्या राशि: आपके राशि स्वामी बुध का नवम भाव (भाग्य स्थान) में आना आपके लिए बहुत शुभ है। मृगशिरा की ऊर्जा आपकी सीखने की क्षमता को बढ़ाएगी। छात्र, शिक्षक और शोधकर्ता इस दौरान असाधारण सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यह लंबी दूरी की यात्राओं के लिए भी अनुकूल समय है।
उपाय: बुध मंत्र का जाप करें और अपने गुरुओं या शिक्षकों का आशीर्वाद लेना न भूलें।
यह भी पढ़ें- रेवती नक्षत्र में शनि देव का प्रवेश, जानें आपके नक्षत्र के अनुसार कौन सा है उनका वाहन?
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com