रेवती नक्षत्र में शनि देव का प्रवेश, जानें आपके नक्षत्र के अनुसार कौन सा है उनका वाहन?
शनि 17 मई 2026 को रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं, जो वैदिक ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण कर्मिक मोड़ है। जानिए सभी नक्षत्रों पर इसका क्या प्रभाव पड़ ...और पढ़ें

शनि का रेवती नक्षत्र में प्रवेश (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 17 मई 2026 को शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं, वैदिक ज्योतिष में इसे बेहद महत्वपूर्ण यात्राओं में शामिल किया जाता है।
शनि का रेवती नक्षत्र में गोचर एक बड़ा कर्मिक मोड़ भी है। राशि चक्र में आखिर नक्षत्र होने के कारण रेवती समापन, पूर्णता और एक नए अध्याय की तैयारी लेकर आता है।
रेवती नक्षत्र इतनी महत्वपूर्ण क्यों है?
रेवती नक्षत्र पर बुध और पूषन का राज है, जो यात्रियों और खोई हुई आत्माओं का रक्षक है। शनि के रेवती नक्षत्र में गोचर से लोग दिशाहीन, मानसिक रूप से थकावट, भावनात्मक रूप से अलगाव, आध्यात्मिक रूप से चिंतनशील महसूस कर सकते हैं।
शनि का वो रहस्य जिसके बारे में कम लोग जानते हैं?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि अलग-अलग वाहन हैं और आपका जन्म नक्षत्र यह तय करता है कि, शनि आपके लिए किस वाहन पर गोचर पर आएंगे। इसीलिए शनि ट्रांजिट कुछ लोगों के लिए शुभ और फलदायी तो कुछ लोगों के लिए संघर्ष और आध्यात्मिक विकास का कारण बन सकता है।
मान्यताओं के मुताबिक, शनि देव अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर गोचर करते हैं और वाहन के आधार पर ही शुभ-अशुभ परिणाम बदल सकते हैं।

हाथी समूह वाले नक्षत्र
जिन भी लोगों का जन्म अश्विनी, रोहिणी, पुनर्वसु, मघा, हस्त, विशाखा, मूल, श्रवण या पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में हुआ है, तो यह गोचर आपके लिए स्थिरता के साथ नई शुरुआत, आर्थिक संरचना और दीर्घकालिक विकास पर बढ़ावा दे सकता है। शनि इस नक्षत्र के जातकों को मेहनत और अनुशासन का परिणाम धीरे-धीरे देते हैं।
स्वान समूह वाले नक्षत्र
कृत्तिका, आर्द्रा, आश्लेषा, उत्तराफाल्गुनी, स्वाति, ज्येष्ठा, उत्तराषाढ़ा, शतभिषा और रेवती नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों के लिए यह समय मानसिक स्पष्टता, रणनीतिक सोच और आध्यात्मिक विकास के लिए उपयुक्त रहने वाला है। इस नक्षत्र के लोग इस दौरान दिशा बदलने या पुराने भ्रम से बाहर आने का अनुभव कर सकते हैं।
खबरें और भी
सियार समूह वाले नक्षत्र
जिन भी लोगों का जन्म भरणी, मृगशिरा, पुष्य, पूर्वाफाल्गुनी, चित्रा, अनुराधा, पूर्वाषाढ़ा और उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में हुआ है, उनके लिए यह समय सावधानी, रणनीति और अपने आप को जानने के लिए बेहद जरूरी है। इस दौरान लोगों को निर्णय भावनाओं से नहीं, बल्कि व्यावहारिक तरीके से लेने की जरूरत है।
शनि क्योंकि रेवती नक्षत्र यानी आखिरी नक्षत्र में गोचर कर रहा है,जिसे कर्मिक क्लोजर से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि, 2026 में कई लोग अपने जीवन के पुराने अध्याय बंद करने के बाद नए रास्ते की तलाश कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- शनिवार को काले और मंगलवार को लाल कपड़े पहनने की परंपरा क्यों है?
यह भी पढ़ें- सबरीमाला ही नहीं, बल्कि इन 4 मंदिरों में भी महिलाओं के प्रवेश पर रोक! जानिए इसके पीछे का असल कारण
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।