शनिवार को काले और मंगलवार को लाल कपड़े पहनने की परंपरा क्यों है?
शनिवार को काले और मंगलवार को लाल कपड़े पहनने की परंपरा के पीछे क्या कारण है? पढ़ें शनि देव, हनुमान जी और ज्योतिष शास्त्र से जुड़ी क्या मान्यताएं हैं। ...और पढ़ें
-1779430662364_m.webp)
रंगों की परंपरा के पीछे क्या कारण है? (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में हर रंग का अपना एक अलग ही महत्व होता है। रंगों को लेकर भी कुछ खास नियम बनाए गए हैं। भारतीय परंपराओं में हर दिन का संबंध किसी न किसी देवी-देवता और ग्रह से जोड़ा गया है। यही वजह है कि कुछ लोग हफ्ते में अलग-अलग दिनों के हिसाब से अपने कपड़ों के रंगों का चुनाव करते हैं।
ज्योतिष में शनिवार को काले और मंगलवार को लाल रंग के कपड़े पहनने की परंपरा काफी पुरानी है। इसके पीछे धार्मिक आस्था के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्र की मान्यताएं भी जुड़ी हुई हैं।
क्या है शनिवार से जुड़ी मान्यताएं?
हफ्ते में 7 वार होते हैं लेकिन सिर्फ शनिवार का दिन ही शनि देव को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में, शनि ग्रह का संबंध काले और गहरे नीले रंग से माना गया है। इसलिए शनिवार को काले कपड़े पहनने से शनि देव ज्यादा प्रसन्न होते हैं। साथ ही, मान्यता ये भी है कि व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियों पर भी काफी हद तक विराम लग सकता है।
इस दिन काली वस्तुओं का दान भी शुभ माना गया है। इसलिए कई लोग शनिवार को काली वस्तुओं का दान करते हैं, जैसे काला तिल, उड़द दाल और कंबल। मान्यताओं के मुताबिक ऐसा करने से शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है।

(AI-Generated Image)
बजरंगबली को समर्पित है मंगलवार
बात करें मंगलवार की तो ये दिन हनुमान जी का है। वहीं, ज्योतिष में इस दिन का कनेक्शन मंगल ग्रह से जुड़ा माना जाता है। मंगलवार को लाल कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि लाल रंग को ऊर्जा, साहस और शक्ति का प्रतीक मानते हैं।
खबरें और भी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लाल रंग जीवन में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) बढ़ाता है और आत्मविश्वास भी मजबूत करता है। यही कारण है कि कुछ लोग इस दिन लाल रंग के कपड़ों का चुनाव करते हैं। साथ ही, हनुमान जी की पूजा में भी यही पहनते हैं।
हालांकि इन मान्यताओं का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन भारतीय संस्कृति में रंगों का मानसिक प्रभाव जरूर माना गया है। लाल रंग जहां उत्साह और ऊर्जा बढ़ाता है, वहीं काला रंग गंभीरता और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, कई लोग धार्मिक आस्था के साथ-साथ मानसिक संतुलन और सकारात्मकता के लिए भी इन चीजों का पालन करते हैं।
यह भी पढ़ें- हर समय बस काम-ही-काम, अंक ज्योतिष में इन मूलांक को कहा गया है 'वर्कहॉलिक'
यह भी पढ़ें- रोज गाय को पहली रोटी देने की परंपरा क्यों निभाते हैं लोग? ज्योतिषाचार्य से जानें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।