बुध नक्षत्र गोचर 2026: मकर और कुंभ राशि के खुलेंगे तरक्की के मार्ग, खूब बढ़ेगा बैंक बैलेंस
बुध ग्रह के भरणी नक्षत्र में गोचर से लोगों में नया जोश और हिम्मत आएगी, लेकिन जल्दबाजी से बचना होगा। यह गोचर धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए धन, ब ...और पढ़ें
-1777970582534_m.webp)
किन राशियों की चमकेगी किस्मत? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। बुध ग्रह 7 मई को मेष राशि के भरणी नक्षत्र में एंट्री करेंगे। इस गोचर का समय लोगों के अंदर नया जोश और कुछ कर दिखाने की हिम्मत भरेगा। हालांकि, जल्दबाजी में बोलना और धैर्य की कमी कुछ परेशानियां भी खड़ी कर सकती है।
इसलिए इस ऊर्जा का सही लाभ लेने के लिए संयम और सूझबूझ के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि बुध नक्षत्र गोचर से धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों को क्या लाभ मिलेगा।
-1777970669867.jpg)
(AI Generated Image)
धनु राशि
बुध आपके पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपकी बुद्धि और पढ़ाई-लिखाई के लिए बहुत शुभ है। आप अपनी बात पूरी हिम्मत के साथ कह पाएंगे। छात्रों के लिए पढ़ाई पर ध्यान देने का यह सही समय है। प्रेम जीवन में थोड़ी हलचल रह सकती है, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। धीरज के साथ किया गया कोई भी रचनात्मक काम आपको नई पहचान दिलाएगा।
उपाय: गुरु मंत्र का जाप करें और अपनी मेहनत में कोई कमी न आने दें।
मकर राशि
बुध आपके चौथे भाव में रहेंगे, जिससे घर-परिवार और सुख के साधनों पर असर पड़ेगा। आप घर की जरूरतों या जमीन-जायदाद से जुड़े फैसलों पर ध्यान देंगे। परिवार में सुख-शांति बनाए रखने के लिए अपने मन को शांत रखें। काम और घर की जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना आपके लिए बहुत जरूरी होगा। घर के लोगों के साथ बहस करने से बचें।
उपाय: मन की शांति के लिए ध्यान लगाएं और सबके साथ मीठा बोलें।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- शुक्र का राशि परिवर्तन: इन जातकों की जेब और सेहत पर पड़ेगा असर, जानें बचने के उपाय
कुंभ राशि
बुध आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपकी हिम्मत और बातचीत की शक्ति बढ़ेगी। आप नए कामों को शुरू करने में काफी फुर्ती दिखाएंगे। छोटी यात्राओं से आपको फायदा हो सकता है। भाई-बहनों को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है, उनके साथ खड़े रहें। बिना सोचे-समझे कोई भी काम न करें, पहले एक पक्की योजना बना लें।
उपाय: अपनी योजनाओं को डायरी में लिखें और बुध मंत्र का जाप करें।
मीन राशि
बुध आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जिससे धन और आपकी बोली पर सीधा असर पड़ेगा। पैसों से जुड़ी अपनी योजनाओं को सुधारने का यह बहुत अच्छा समय है। बातचीत से जुड़े कामों में आपको लाभ होगा। अपनी भाषा में नरमी रखें, क्योंकि कड़वे बोल घर में झगड़ा करा सकते हैं। अपने खर्चों पर लगाम लगाएं ताकि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहे।
उपाय: हरी सब्जियों का दान करें और अपनी बातों पर काबू रखें।
यह भी पढ़ें- बुध गोचर से शुरू होगा 4 राशियों का गोल्डन टाइम, जॉब में होगा प्रमोशन
यह भी पढ़ें- मेष में आ रहे हैं बुधदेव, 4 खास राशियों पर पड़ेगा असर, क्या लिस्ट में आपकी राशि है?
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com