Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    11 जून को बुधदेव का पुनर्वसु नक्षत्र में महागोचर, मेष से कन्या राशि पर पड़ेगा ये खास प्रभाव

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 09:39 AM (IST)

    बुधदेव का इस नक्षत्र में गोचर करना न केवल हमारी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार लाएगा, बल्कि यह पुराने विचारों को नई दिशा देने और सफलता के नए अवसर खोज ...और पढ़ें

    बुध गोचर से किन राशियों को मिलेगा लाभ? (Picture Credit AI- Generated Image)

    बुध गोचर से किन राशियों को मिलेगा लाभ? (Picture Credit AI- Generated Image) 

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री।वैदिक ज्योतिष में बुधदेव को बुद्धि, वाणी, व्यापार क्षमता और संचार का कारक माना गया है। 11 जून 2026 को बुधदेव 'पुनर्वसु' नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। पुनर्वसु नक्षत्र का स्वामित्व बृहस्पतिदेव के पास है, जो ज्ञान, आशावाद और सकारात्मकता के प्रतीक हैं।

    बुधदेव का इस नक्षत्र में गोचर करना न केवल हमारी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार लाएगा, बल्कि यह पुराने विचारों को नई दिशा देने और सफलता के नए अवसर खोजने का भी समय है। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि बुधदेव का इस नक्षत्र गोचर से किन राशियों को लाभ मिलेगा। 

    Mercury Transit

    (Picture Credit AI- Generated Image) 

    1. मेष राशि: आरंभ में बुधदेव आपके तृतीय भाव में गोचर करेंगे, जिससे संचार और नेटवर्किंग से जुड़े कार्यों में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। 22 जून 2026 को बुधदेव चतुर्थ भाव में प्रवेश करेंगे। इस दौरान पारिवारिक सुख-सुविधाओं और मानसिक शांति पर ध्यान केंद्रित रहेगा। आप अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल रहेंगे।
    उपाय: अपनी वाणी में विनम्रता रखें और बातचीत में धैर्य का परिचय दें।

    2. वृषभ राशि: बुधदेव आपके द्वितीय भाव में गोचर करेंगे, जिससे आर्थिक नियोजन और परिवार के साथ महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। 22 जून 2026 के बाद बुधदेव तृतीय भाव में जाएंगे, जिससे आपके प्रयासों में गति आएगी। व्यापारियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभदायी है, क्योंकि बातचीत के माध्यम से नए सौदे हो सकते हैं।
    उपाय: वित्तीय मामलों में अनुशासन बनाए रखें।

    खबरें और भी

    3. मिथुन राशि: आरंभ में बुधदेव आपकी ही राशि (प्रथम भाव) में रहेंगे, जिससे आपके व्यक्तित्व और संवाद कौशल में निखार आएगा। आप अपनी बुद्धि के दम पर नए अवसर प्राप्त करेंगे। 22 जून 2026 के बाद बुधदेव द्वितीय भाव में जाएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और धन संचय में सुधार होने की संभावना है।
    उपाय: "ॐ बुं बुधाय नमः" मंत्र का नियमित जाप करें।

    4. कर्क राशि: शुरुआती चरण में बुधदेव आपके द्वादश भाव में रहेंगे, जो योजना बनाने और आत्म-चिंतन के लिए उत्तम है। 22 जून 2026 के बाद बुधदेव आपकी राशि (प्रथम भाव) में प्रवेश करेंगे। इस दौरान आपकी कार्यक्षमता और आत्म-विश्वास बढ़ेगा। आप अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
    उपाय: नियमित रूप से ध्यान करें और व्यर्थ की चिंताओं से बचें।

    यह भी पढ़ें- सूर्य नक्षत्र गोचर 2026: तुला से मीन राशि तक के सभी संकट होंगे कोसों दूर, शुरू होगा गोल्डन टाइम

    5. सिंह राशि: बुधदेव आपके एकादश भाव में गोचर करेंगे, जिससे मित्रों और सामाजिक संपर्कों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। 22 जून 2026 के बाद बुधदेव द्वादश भाव में प्रवेश करेंगे। यह समय अपनी लंबी अवधि की योजनाओं को पुनः जांचने और उन पर विचार करने का है।
    उपाय: धन के अनावश्यक व्यय से बचें।

    6. कन्या राशि: बुधदेव आपके दशम भाव में गोचर करेंगे, जो कि आपका कार्यक्षेत्र है। चूंकि बुधदेव आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। करियर में प्रगति, पद-प्रतिष्ठा और पहचान मिलने का योग है। 22 जून 2026 के बाद बुधदेव एकादश भाव में जाएंगे, जिससे आपके प्रभावशाली लोगों से संबंध मजबूत होंगे।
    उपाय: अपने गुरुओं और मार्गदर्शकों के प्रति सम्मान प्रकट करें।

    यह भी पढ़ें- शुक्र गोचर 2026: शुक्रदेव इन राशियों की सोई हुई किस्मत चमकाएंगे, बिजनेस में होगा बंपर मुनाफा!

    यह भी पढ़ें- शुक्र गोचर 2026: चंद्रमा की राशि में आ रहे हैं शुक्रदेव, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

    लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com