Chandra Gochar 2026: चंद्र गोचर से पलटेगी इन राशियों की किस्मत, दौड़ने लगेगा ठप पड़ा कारोबार
ज्योतिषियों की मानें तो 13 जनवरी के दिन चंद्र देव (Chandra Gochar 2026) राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव 13 जनवरी के दिन तुला राशि से निकलकर वृश्चिक रा ...और पढ़ें
-1768144348133_m.webp)
चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
HighLights
सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है।
इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है।
भगवान शिव की पूजा करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना अनुसार, जनवरी का महीना बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इनमें सुखों के कारक शुक्र देव लोहड़ी के दिन राशि परिवर्तन करेंगे। इसके अगले दिन सूर्य देव अपनी चाल बदलेंगे। वहीं, मन के कारक चंद्र देव ने 11 जनवरी को राशि परिवर्तन किया है।
चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के जीवन में नया मोड़ आने वाला है। यह मोड़ सकारात्मक रहने वाला है। इन राशियों को करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी। वहीं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
मेष राशि

चंद्र देव के तुला राशि में गोचर करने से मेष राशि वालों को लाभ मिल सकता है। शिवजी की कृपा से बिगड़े काम बनने लगेंगे। मेहनत अनुसार फल मिलेगा। भूमि और भवन की खरीदारी की प्लानिंग करेंगे। कारोबार में तेजी आएगी। इस राशि में सूर्य देव उच्च होते हैं। वहीं, चंद्र देव के साथ सूर्य देव का मित्रवत संबंध है। चंद्र देव की कृपा मेष राशि के जातकों पर बरसेगी। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। माता-पिता की सेवा करें और उनकी आज्ञा का पालन करें। मनचाहा वरदान मिलेगा। माता जी की सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
कर्क राशि

तुला राशि में गोचर के दौरान कर्क राशि के जातकों पर चंद्र देव की विशेष कृपा बरसेगी। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। करियर और कारोबार को नया आयाम मिलेगा। रुका हुआ बिजनेस भी दौड़ने लगेगा। फेस्टिव सीजन में कारोबार से दोगुना लाभ होगा। यात्रा के संयोग बनेंगे। कारोबार के लिए बेहद उत्तम है। किसी को उधार न दें। सही चीजों में निवेश करने से लाभ मिल सकता है। मनचाहा वरदान पाने के लिए शिवजी की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Shattila Ekadashi 2026: लोहड़ी से लेकर मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या तक, यहां पता करें तिथि और शुभ मुहूर्त
यह भी पढ़ें- Lohri 2026: नवविवाहित जोड़ों और नवजात शिशुओं के लिए क्यों खास है लोहड़ी का पर्व? पढ़िए खास वजह
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।