Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Gochar 2026: चंद्र गोचर से इन 3 राशियों के जीवन में मचेगी धूम, सफलता चूमेगी कदम

    Updated: Sun, 04 Jan 2026 12:56 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो 06 जनवरी को चंद्र देव (Chandra Gochar 2026) राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन चंद्र देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करें ...और पढ़ें

    मन के कारक चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    मन के कारक चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. वृषभ राशि के जातकों को चंद्र देव शुभ फल देते हैं।

    2. शिवजी की पूजा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं।

    3. सफेद चीजों के दान से चंद्र देव की कृपा बरसती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष गणना अनुसार, रविवार 04 जनवरी यानी आज मन के कारक चंद्र देव ने राशि परिवर्तन किया है। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से राशिचक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    चंद्र गोचर 2025

    मन के कारक चंद्र देव ने आज यानी 04 जनवरी को राशि परिवर्तन किया है। आज चंद्र देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर किया है। कर्क राशि में चंद्र देव अगले दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद पुनः राशि परिवर्तन कर अगली राशि में प्रवेश करेंगे।

    मिथुन राशि

    3

    वर्तमान समय में चंद्र देव आपके द्वितीय भाव में विराजमान हैं। द्वितीय भाव को धन भाव भी कहा जाता है। इस भाव में चंद्रमा के रहने से जातक को अधिकांश मामलों में शुभ फल मिलता है। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। बिगड़े या अधूरे काम बनेंगे। इसके लिए आपको किसी वरिष्ठ का सहारा या मार्ग दर्शन मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आय के नए आइडियाज भी क्रिएट होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके माध्यम से कई लोगों को जॉब मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको विशेष सफलता मिलेगी। कारोबार को नई दिशा दे सकते हैं। कुल मिलाकर कहें तो समय अनुकूल रहेगा।

    कर्क राशि

    4

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कर्क राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। इस राशि के स्वामी चंद्र देव हैं। अतः चंद्र देव की कृपा आप पर बरसेगी। मनचाही मुराद पूरी होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आने वाले दिनों में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इससे आपके जीवन को नया आयाम मिलेगा। पार्टनर से आपको सहयोग मिलेगा। चंद्र देव की कृपा पाने के लिए हर दिन स्नान-ध्यान के बाद दूध या कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    खबरें और भी

    कन्या राशि

    6

    चंद्र देव आपके एकादश भाव में विराजमान हैं। इस भाव में चंद्र देव की उपस्थिति से आपके जीवन में मंगल का आगमन होगा। करियर और कारोबार के लिए दिल में कई सफल ख्याल आएंगे। आपके मन में चंचलता आ सकती है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। मान-सम्मान, यश-कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। सरकारी मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। कारोबार के विस्तार के लिए रोड मैप बनाएं। इसके बाद विस्तार करें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। सोमवार के दिन देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। साथ ही सफेद चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें- New Year 2026: नए साल में इन राशियों की पलटेगी किस्मत, खुशियों से भर जाएगा घर-आंगन

    यह भी पढ़ें- New Year 2026: नए साल से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।