Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    New Year 2026: नए साल में इन राशियों की पलटेगी किस्मत, खुशियों से भर जाएगा घर-आंगन

    Updated: Wed, 24 Dec 2025 10:00 PM (IST)

    साल 2026 का पहला महीना कई राशियों के लिए बेहद खास रहेगा, क्योंकि सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र जैसे कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इन ग्रहों के संयोग से लक ...और पढ़ें

    शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. न्याय के देवता शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं।

    2. मीन राशि को शुक्र देव हमेशा शुभ फल देते हैं।

    3. वृषभ राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 कई राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस साल के पहले महीने में कई बड़े और छोटे ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेगा।

    ज्योतिषियों की मानें तो जनवरी महीने में सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र समेत कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इन ग्रहों का संयोग एक ही राशि में हो रहा है। इससे लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। इस योग के निर्माण होने से कई राशि के जातकों को धन लाभ होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    धनु राशि

    9

    धनु राशि के जातकों के लिए समय बेहद ही उत्तम रहेगा। नया साल ढेर सारी खुशियां लेकर आएंगी। धन लाभ के योग हैं। आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आपका यश दूर-दूर तक फैलेगा। ज्वेलरी से जुड़े कारोबार करने वाले लोगों को विशेष धन लाभ होगा। आपका बिजनेस दौड़ेगा। आप विभिन्न माध्यमों से धन कमाने में सफल होंगे। भौतिक सुखों पर धन व्यय कर सकते हैं। लक्ष्मी नारायण जी की कृपा से आपके सकल मनोरथ सिद्ध होंगे। फ्यूचर की प्लानिंग कर सकते हैं। बिगड़े काम बनेंगे। निवेश करने से धन लाभ होगा। किसी अपने से आपको विशेष सहयोग मिल सकता है।


    मीन राशि

    12

    सुखों के कारक शुक्र देव मीन राशि में उच्च के होते हैं। इसके लिए हमेशा शुभ फल देते हैं। लक्ष्मी नारायण योग से करियर और कारोबार को नया आयाम मिल सकता है। राजकीय पक्ष से भी आपको लाभ होगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जनवरी का महीना आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आपके सोच में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।

    खबरें और भी

    धार्मिक भावना जागृत होगी। दान-पुण्य में रूचि बढ़ेगी। शास्त्रों का ज्ञान बढ़ेगा। आप अपने विचार से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। सोना या चांदी की खरीदारी कर सकते हैं। गुरुवार और शुक्रवार के दिन लक्ष्मी नारायण जी को श्रीफल अर्पित करें।

    यह भी पढ़ें- New Year 2026: नए साल से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    यह भी पढ़ें- New Year 2026: नए साल से हीरे की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, पैसों की तंगी से मिलेगी मुक्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।