यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandra gochar 2025: इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, सोने की तरह चमकेगी किस्मत
ज्योतिषीय गणना के अनुसार मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2025) की कृपा बरसने से जातक को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। साथ ही शुभ कामों में सफलत ...और पढ़ें

HighLights
- मेष राशि के स्वामी ऊर्जा के कारक मंगल देव हैं।
- मकर राशि में ऊर्जा के कारक मंगल देव उच्च होते हैं।
- हनुमान जी की पूजा करने से दुखों से मुक्ति मिलती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। राशिफल के अनुसार, माघ का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को धन लाभ होगा। इसके साथ ही मन के कारक चंद्र देव भी अपनी चाल बदलेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों की फूटी किस्मत बदलेगी।
ज्योतिषियों की मानें तो सुखों के कारक शुक्र देव एवं चंद्र देव एक दिन ही राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। इन राशियों पर देवों के देव महादेव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से सोने की तरह किस्मत चमकेगी। आइए, इन राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं।
यह भी पढ़ें: मौनी अमावस्य से सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, धन-संपत्ति में होगी बढ़ोतरी
धनु राशि
.jpg)
चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से धनु राशि के जातकों को लाभ होगा। कई शुभ कामों में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आमदनी बढ़ेगी। धन की बचत कर पाएंगे। पार्टनर से प्यार मिलेगा। पार्टनर के सहयोग से निवेश में लाभ होगा। विदेश जाने वाले लोगों को सफलता मिलेगी। कागजी काम में सफलता मिलेगी। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए कच्चे दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही सोमवार के दिन सफेद चीजों का दान करें।
मीन राशि
.jpg)
चंद्र देव की कृपा मीन राशि के जातकों पर बरसेगी। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। विदेश जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार के माध्यम से विशेष धन लाभ होगा। रुके कामों में गति आएगी। मन में चंचलता रहेगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। शिवजी के नामों का मंत्र जप करें। सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। शिव जी की कृपा पाने के लिए शिव मंत्र का जप करें।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: 30 जनवरी से इन राशियों का दौड़ेगा कारोबार, निवेश से होगा दोगुना लाभ
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।