Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukra Gochar 2025: मौनी अमावस्या से सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, धन-संपत्ति में होगी बढ़ोतरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 26 Jan 2025 04:07 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो (Shukra Gochar 2025) शुक्र देव 28 जनवरी को राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के जीवन ...और पढ़ें

    Shukra Gochar 2025: शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Shukra Gochar 2025: शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. मीन राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं।
    2. शनिदेव 29 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे।
    3. बुध देव 11 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या है। इस शुभ अवसर पर गंगा स्नान किया जाता है। साथ ही पूजा, जप-तप किया जाता है। वहीं, पूजा के समापन के बाद दान किया जाता है। मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान करते हैं।

    ज्योतिषियों की मानें तो मौनी अमावस्या से एक दिन पहले सुखों के कारक शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। इनमें मीन राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। इस राशि में ही शुक्र देव गोचर करेंगे। आइए, इन राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-  

    यह भी पढ़ें: इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, सोन की तरह चमकेगी किस्मत

    शुक्र ग्रह गोचर 2025

    सुखों के कारक शुक्र देव 28 जनवरी को  कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में शुक्र देव 30 मई तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव मेष राशि में गोचर करेंगे। इससे पूर्व कई बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन से इन राशियों की किस्मत सोने की तरह चमकेगी।

    इन राशियों को होगा लाभ

    शुक्र देव के राशि परिवर्तन से मीन राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। इस राशि के जातकों पर शुक्र देव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से सुखों में वृद्धि होगी। साथ ही धन-संपत्ति में भी बढ़ोतरी होगी। सुख सुविधाओं पर धन व्यय करेंगे। सोचे हुए काम पूरे होंगे। अचानक से धन लाभ होगा। खासकर, फरवरी महीने में धन लाभ होगा। इसके साथ ही वृषभ, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा।

    खबरें और भी

    वृषभ राशि के जातकों को कारोबार से लाभ मिल सकता है। अगर निवेश किया है, तो अच्छा रिटर्न मिल सकता है। निवेश करने के लिए उत्तम समय है। धन में समय के साथ वृद्धि होगी। रियल स्टेट से अधिक लाभ प्राप्त होगा। विवाहित लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।

    कर्क राशि

    शुक्र देव के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के जातक भी मालामाल होंगे। इस राशि के जातकों को परिवारजनों और मित्रों का साथ मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। बल और बुद्धि से आप धन अर्जित करने में सफल होंगे। बिगड़े काम बनेंगे। अचानक से धन लाभ हो सकता है। निवेश के लिए उत्तम समय है। घर के बड़ों की सलाह पर निवेश कर सकते हैं।

    वृश्चिक एवं कुंभ राशि

    शुक्र देव की कृपा वृश्चिक एवं कुंभ राशि के जातकों पर भी बरसेगी। उनकी कृपा से जीवन में सुखों का आगमन होगा। कुंभ राशि के जातकों को बिजनेस से अधिक लाभ होगा। इस राशि के जातकों को ज्वेलरी से संबंधित व्यापार में विशेष लाभ होगा। कपड़ों की खरीदारी पर धन खर्च हो सकता है। आसान शब्दों में कहें तो शॉपिंग कर सकते हैं। वहीं, वृश्चिक राशि के जातकों को ससुराल से धन लाभ हो सकता है। पार्टनर आपको महंगा गिफ्ट दे सकता है।

    यह भी पढ़ें: 30 जनवरी से इन राशियों का दौड़ेगा कारोबार, निवेश से होगा दोगुना लाभ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।