यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandra Gochar 2024: 2 दिसंबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति
ज्योतिषीय गणना के अनुसार 04 दिसंबर के दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। 04 दिसंबर को चंद्र देव धनु राशि से निकलकर म ...और पढ़ें

HighLights
- मकर राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं।
- तुला राशि में कर्मफल दाता शनिदेव उच्च के होते हैं।
- भगवान शिव की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 02 दिसंबर का दिन कई राशि के जातकों के लिए मंगलकारी रहने वाला है। इस दिन मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव को मन का कारक माना जाता है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत रहने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से (Chandra Gochar 2024) राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें कई राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं-
यह भी पढ़ें: अगले साल 2 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी
चंद्र राशि परिवर्तन
ज्योतिषियों की मानें तो मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव ने 02 दिसंबर को दोपहर 03 बजकर 45 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर किया है। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे।
वृश्चिक राशि
.jpg)
चंद्र देव के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातकों को स्वयं के जीवन में विशेष बदलाव देखने को मिल सकता है। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इससे आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। मां से प्यार एवं दुलार मिलेगा। रुके कार्य में गति मिल सकती है। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। ऐसा भी हो सकता है कि घर पर ही मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। अविवाहित जातकों के लिए रिश्ते भी आ सकते हैं। वर्तमान समय में धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि
.jpeg)
वर्तमान समय में कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा चरण चल रह है। इस राशि में शनिदेव 29 मार्च, 2025 तक रहेंगे। उससे पूर्व शनिदेव मार्गी चाल चल रहे हैं। शनिदेव के मार्गी होने से कुंभ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। चंद्र देव के आय भाव में गोचर करने से धन में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में भी सफलता मिल सकती है। बिगड़े कार्य बनेंगे। बड़े भाई के साथ संबंध मधुर होंगे। किसी विशेष कार्य के यात्रा भी करनी पड़ सकती है। सोमवार के दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से शिवजी की कृपा बरसेगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: हर शुभ काम में क्यों की जाती है नवग्रह पूजा? इस विधि से करें अपने आराध्य को प्रसन्न
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।