Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Dev Mantra: सोमवार के दिन राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, मानसिक तनाव से मिलेगी मुक्ति

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 01 Dec 2024 06:25 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने पर जातक फैसले लेने में असमर्थ रहता है। कई बार व्यक्ति दुविधा में रहता है। इसके अलावा मानसिक तनाव ...और पढ़ें

    Chandra Dev Mantra: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Chandra Dev Mantra: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है।
    2. भगवान शिव की पूजा करने से मनचाही मुराद पूरी होती है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से मन के कारक चंद्र देव प्रसन्न होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही भगवान शिव के निमित्त सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिषियों की मानें तो भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से जातक को सभी प्रकार के शुभ कार्यों में सफलता मिलती है। साथ ही जातक हमेशा प्रसन्नचित्त रहता है। अगर आप भी मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन भगवान शिव की भक्ति भाव से पूजा करें। साथ ही पूजा के समय कच्चे दूध से महादेव का अभिषेक करें। इस समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

    यह भी पढ़ें: बेहद निराला है बदरीनाथ धाम, जानें इस मंदिर से जुड़ी अहम बातें

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक सोमवार के दिन पूजा के समय 'ॐ महेश्वरप्रियाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने हेतु 'ॐ धनुर्धराय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक चंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ सर्वज्ञाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कर्क राशि के जातक शिवजी की कृपा-दृष्टि पाने के लिए 'ॐ भव्याय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • सिंह राशि के जातक चंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ भायांतकृते नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कन्या राशि के जातक सफलता पाने के लिए सोमवार को 'ॐ भद्राय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • तुला राशि के जातक सोमवार के दिन पूजा के समय 'ॐ कामकृताय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक महादेव की कृपा पाने के लिए 'ॐ अनंताय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • धनु राशि के जातक महादेव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ विश्वेशाय नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।
    • मकर राशि के जातक मनचाहा वर पाने के लिए 'ॐ सुधानिधये नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक तनाव से निजात पाने के लिए 'ॐ चंद्राय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • मीन राशि के जातक सोमवार के दिन पूजा के समय 'ॐ रोहिणीपतये नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।

    यह भी पढ़ें: सोमवार को इन 5 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।