Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Jayanti पर बने दुर्लभ संयोग से बदलेगी बारह राशियों की किस्मत, जानें कैसे होंगे आने वाले दिन

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 27 May 2025 08:45 PM (IST)

    शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव (Shani Jayanti 2025) को प्रिय है। इस दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। साथ ही दान-पुण्य किया जाता है। शनिवार के दिन ह ...और पढ़ें

    Shani Jayanti 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?
    Shani Jayanti 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. शनिदेव को मोक्ष प्रदाता और कर्मफल दाता कहा जाता है।
    2. भगवान शिव की पूजा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
    3. कर्मफल दाता शनिदेव तुला राशि में उच्च के होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली।  सनातन धर्म में ज्येष्ठ अमावस्या न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर शनिदेव की पूजा की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल पाने के लिए साधक व्रत भी रखते हैं। शनिदेव कर्मफल दाता हैं। अच्छे कर्म करने वाले जातकों को जीवन में हमेशा शुभ फल देते हैं। वहीं, बुरे कर्म करने वाले को पुण्य कर्म समाप्त होने के बाद अवश्य ही दण्डित करते हैं।

    ज्योतिषियों की मानें तो शनि जयंती के मौके पर कई दुर्लभ संयोग बने हैं। वर्तमान समय में शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव भी विराजमान हैं। वहीं, वृषभ राशि में सू्र्य, चंद्रमा और बुध देव विराजमान हैं। इसके साथ ही राहु शनि की राशि कुंभ में विराजमान हैं। इन संयोग से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव और ग्रहों की स्थिति के अनुसार प्रभाव पड़ेगा। आइए,बारह राशियों की किस्मत जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: 30 मई से इन राशियों की बदलेगी तकदीर, पैसों की तंगी होगी दूर

    मेष राशि

    मेष राशि के जातक पास्ट यानी बीते पल और यादों को भूलकर जीवन में आगे बढ़ें। अपने गोल को अचीव करने की कोशिश करें। वर्तमान समय में साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। इसके लिए अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। साथ ही धैर्यवान रहें। अपनी आंतरिक ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। इससे अवश्य ही लाभ मिलेगा।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातक अपनी शक्तियों को सही दिशा में लगाएं। शनिदेव न्याय के देवता हैं। इसके लिए अच्छे कर्म करें। साथ ही जीवन में नया गोल सेट करें।

    मिथुन राशि

    वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में उपस्थित हैं। वहीं, शनिदेव की कृपा से आप आईडिया को नया अंजाम दे सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो सोचे हुए काम को नया आयाम दे सकते हैं। यह समय सोच से आगे बढ़ने के लिए उत्तम है।

    खबरें और भी

    कर्क राशि

    वर्तमान समय आपके लिए अनुकूल है। शनिदेव की कृपा से आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी। कठिन मेहनत से आप अपने जीवन में सफल हो सकते हैं। सही निर्णय लेने के लिए रोज ध्यान एवं योग करें।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातक अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। साथ ही अपनी वाणी को भी नियंत्रित करें। दिमाग के बदले दिल की सुनें। घर के बड़े लोगों की मदद लें। पिता जी की सेवा करें। अंतरात्मा की आवाज सुनें और उन पर फोकस करें।

    कन्या राशि

    अपनी दैनिक दिनचर्या में बदलाव करें। मानसिक तनाव से निजात पाने के लिए शिवजी की पूजा करें। शिवजी की पूजा से शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं। विषम परिस्थिति में सामान्य रहने के लिए योग एवं ध्यान करें। साथ ही राइटिंग करें। अन्न, जल और धन का दान करें।

    तुला राशि

    शनिदेव की कृपा से आपकी क्रिएटिविटी में निखार आएगा। आप सही फैसले लेने में सफल होंगे। दिल और दिमाग में संतुलन बनाकर रखें। आने वाले समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। वक्त का सदुपयोग करें।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातक जल तत्व के होते हैं। इसके लिए जल्द ही आवेश में आ जाते हैं। इससे पर्सनल और प्रोफेसनल लाइफ में संतुलन बनाना कठिन हो जाता है। इसके लिए भक्ति एवं योग का सहारा ले सकते हैं। मन को शांत रखें। साथ ही अपने काम पर फोकस करें।

    धनु राशि

    सोशल मीडिया से विश्राम या रेस्ट लें। अपनी लाइफ पर फोकस करें। अनावश्यक समय बर्बाद न करें। अपने विषय से जुड़ें। जो जीवन में जरूरी है, उन पर काम करें। आने वाले समय में आपको अवश्य ही लाभ दिखाई देगा।

    मकर राशि

    मकर राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा बरसती है। इस राशि के जातक ऊर्जावान और साहसी होते हैं। शनिदेव न्यायप्रिय हैं। अतः सत्य की राह पर चलकर कर्म करें। आपको सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। किसी का दिल न दुखाएं। साथ ही जीव-जंतुओं की सेवा करें।

    कुंभ राशि

    वर्त्तमान समय में राहु आपकी राशि में विराजमान हैं। इसके लिए फैसले लेते समय बड़ों की सलाह लें। साथ ही साढ़ेसाती भी चल रही है। हालांकि, अंतिम चरण है। इसके लिए शनिदेव की कृपा आप पर बरस रही है। वर्तमान के कार्य भविष्य को स्वर्णिम बनाएगा। भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही काले चीजों का दान करें।

    मीन राशि

    शनिदेव को मोक्ष प्रदाता भी कहा जाता है। वर्तमान में शनिदेव की उपस्थिति आपके लिए उत्तम है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। कर्मशील बने रहेंगे। किसी नदी या तालाब के किनारे योग साधना करें। आपके जीवन में विशेष बदलाव आने वाले समय में होगा।

    यह भी पढ़ें: 31 मई को शुक्र देव बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।