Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कर्मफल दाता शनि इस दिन करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों को करियर में मिलेगी सफलता

    Updated: Mon, 07 Apr 2025 10:23 AM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र में शनि का नक्षत्र परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका प्रभाव राशि के जातकों पर पड़ता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। अ ...और पढ़ें

    Shani Nakshatra Parivartan 2025: किन राशियों पर पड़ेगा शनि के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव?
    Shani Nakshatra Parivartan 2025: किन राशियों पर पड़ेगा शनि के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव?

    HighLights

    1. शनि जल्द ही नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।
    2. इसका प्रभाव राशि के जातकों पर पड़ेगा।
    3. शनि अभी मीन राशि में विराजमान हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव को कर्मफल का दाता कहा जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शनिदेव बुरे कर्म करने वाले व्यक्ति को शनिदेव दंडित करते हैं और अच्छे कर्म वाले इंसान को शुभ फल प्रदान करते हैं। शनि अभी मीन राशि में विराजमान हैं। अब जल्द ही शनि नक्षत्र परिवर्तन (Shani Nakshatra Parivartan 2025) करेंगे, जिसका प्रभाव राशि के जातकों पर पड़ेगा। इससे मिथुन और कुंभ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से इन दोनों राशि के जातकों कौन-से लाभ मिलेंगे?

    कब करेंगे शनि नक्षत्र परिवर्तन?

    वर्तमान में शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि 28 अप्रैल को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में एंट्री करेंगे।

    मिथुन (Gemini)

    शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से मिथुन राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, जिससे मन खुशियों से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। किसी काम में की गई मेहनत सफल होगी। इसके अलावा व्यक्ति को करियर में सफलता प्राप्त होगी।आपको किसी की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

    यह भी पढ़ें: Shani Gochar 2025: इन 3 राशियों पर पूरे साल रहेगी साढ़ेसाती, ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न

    कुंभ (Aquarius)

    इसके अलावा कुंभ राशि के जातकों की भी किस्मत चमक सकती है। इस राशि के जातक काम के क्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं। शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से बिगड़े काम पूरे हो सकते हैं। इसके अलावा करियर से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। काम को लेकर विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। धन लाभ के योग बनेंगे।

    ऐसे करें शनि को प्रसन्न

    अगर आपको अधिक मेहनत करने के बाद भी जॉब में सफलता नहीं मिल रही है, तो ऐसे में शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस दौरान शनि से नौकरी पाने के लिए प्रार्थना करें। साथ ही शनि मंत्र का सच्चे मन जप करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से जॉब में आ रही बाधा दूर होती है और मनचाही जॉब मिलती है। साथ ही शनिदेव प्रसन्न होंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Rahu Gochar 2025: इन राशियों के जीवन में जल्द होने वाला है बड़ा बदलाव, दौड़ने लगेगा रुका हुआ बिजनेस

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।