अगस्त 2026 में लगेंगे दो बड़े ग्रहण: तुला से लेकर मीन राशि वालों के जीवन में क्या होंगे बदलाव?
सावन 2026 में सूर्य और आंशिक चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं, जिनका भारत में दृश्यमान न होने पर भी ज्योतिषीय प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। यह लेख तुला से मी ...और पढ़ें

सावन मास में लगेंगे दो ग्रहण तुला से मीन राशि पर प्रभाव (Picture Credits- AI Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। हिंदू मास में सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। इस साल 12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण और 27-28 अगस्त को आंशिक चंद्र ग्रहण (Partial lunar eclipse) लगने वाला है। हालांकि अच्छी बात यह है कि, इस दौरान भारत में यह चंद्र ग्रहण दृश्यमान नहीं होगा, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से इसका प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई दे सकता है। आइए जानते हैं तुला से मीन राशि के जातकों पर ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा?
तुला राशि (Libra)
पारिवारिक मामलों और जमीन-जायदाद से जुड़े फैसलों को बहुत ही समझदारी से संभालना होगा। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए दूसरों की बातों को सुनना और समझना बहुत जरूरी होगा। अपने शांत स्वभाव से आप घर के माहौल को बहुत बढ़िया बना सकते हैं।
उपाय: शुक्रवार के दिन किसी मंदिर में सफेद रंग की मिठाई का दान करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आपके बोलने के अंदाज और यात्रा से जुड़ी योजनाओं में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। किसी भी नए कागजात पर दस्तखत करने या कोई बड़ा वादा करने से पहले दो बार विचार करें। अपने विचारों को शांत रखकर बात करेंगे, तो कोई समस्या नहीं होगी।
उपाय: कड़वी बातें बोलने से बचें और अपने स्वभाव में हमेशा शांति बनाए रखें।
धनु राशि (Sagittarius)
पैसों की सही प्लानिंग इस समय आपकी सबसे बड़ी जरूरत बनने वाली है। फालतू के खर्चों पर रोक लगाएं और भावनाओं में आकर शॉपिंग करने से बचें। अपने बजट के अनुसार ही काम करेंगे, तो आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत बनी रहेगी।
खबरें और भी
उपाय: गुरुवार के दिन किसी जरूरतमंद को पीले रंग की खाद्य सामग्री का दान करें।
मकर राशि
यह ग्रहण आपके जीवन में कुछ बड़े बदलाव और नई जिम्मेदारियां लेकर आ सकता है। काम की अधिकता के बीच अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होगा। खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें और थोड़ा समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें।
उपाय: शनिवार के दिन भगवान शनिदेव की पूजा करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
यह समय आपके लिए आध्यात्मिक रूप से आगे बढ़ने और खुद को बेहतर तरीके से समझने का है। मन में उठ रही उलझनों और बिना वजह के तनाव से खुद को दूर रखें। लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे, तो आपको मानसिक सुकून और शांति महसूस होगी।
उपाय: अपने दिन का थोड़ा समय ध्यान लगाने और सेवा के कामों में लगाएं।
मीन राशि (Pisces)
आपकी दोस्ती और आगे के बड़े प्लान में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपनी बनाई योजनाओं को एक बार अच्छे से जांच लें। धैर्य के साथ कदम बढ़ाएंगे, तो आपको अपने काम में सफलता जरूर मिलेगी।
उपाय: भगवान विष्णु जी की आराधना करें और अपने मन में अच्छे विचार रखें।
यह भी पढ़ें- सावन 2026 में सूर्य और चंद्र ग्रहण का दुर्लभ योग, आम जनता से लेकर शेयर बाजार तक पड़ेगा सीधा असर
यह भी पढ़ें- सावन में 15 दिन के अंदर इस साल का आखिरी सूर्य और चंद्र ग्रहण, नोट करें तारीख, सूतक काल और बचाव के उपाय
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com