सावन 2026 में सूर्य और चंद्र ग्रहण का साया: मेष से कन्या राशि तक पर प्रभाव और अचूक उपाय
सावन 2026 में 12 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण और 27-28 अगस्त को आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा। भारत में अदृश्य होने के बावजूद, ये ग्रहण ज्योतिषीय रूप से महत्व ...और पढ़ें

श्रावण मास में लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण
HighLights
सावन 2026 में दो बड़े ग्रहण लगेंगे।
ग्रहण भारत में अदृश्य पर ज्योतिषीय महत्व।
प्रत्येक राशि पर ग्रहण का विशेष प्रभाव।
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। सावन का पवित्र महीना इस बार दो बड़े ग्रहणों का गवाह बनने जा रहा है। 12 अगस्त 2026 को पूर्ण सूर्य ग्रहण और 27-28 अगस्त 2026 को आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा। भले ही ये दोनों ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे, लेकिन ज्योतिष में इनका गहरा महत्व माना जाता है।
सूर्य हमारे आत्मविश्वास, पिता, सेहत और करियर के कारक हैं, जबकि चंद्रमा हमारे मन, भावनाओं और मानसिक शांति को नियंत्रित करते हैं। जब ग्रहण लगता है, तो जीवन के इन क्षेत्रों में कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। सावन का पवित्र महीना होने के कारण इसका धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। यह समय हमें जल्दबाजी में फैसले लेने से रोककर थोड़ा ठहरने, खुद को समझने और सही रास्ते पर आगे बढ़ने की सीख देता है।
मेष राशि (Aries)
इस ग्रहण के दौरान आपके करियर और पैसों से जुड़े मामलों में थोड़ी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। किसी भी नई जगह पैसा लगाने या नौकरी बदलने का फैसला जल्दबाजी में न लें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर काम करेंगे, तो आप बहुत सही फैसले ले पाएंगे। अपनी सेहत और सोच को हमेशा बेहतर बनाए रखें।
उपाय: रोज सुबह सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और नियमित रूप से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
वृषभ राशि (Taurus)
दूर की यात्राओं, पढ़ाई और कानूनी मामलों में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए सब्र से काम लें। घर के बड़ों और अपने से वरिष्ठ लोगों के साथ बिना वजह की बहस से बचना होगा। अपनी प्राथमिकताओं को दोबारा समझें और हर कदम बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ाएं।
खबरें और भी
उपाय: अपने गुरुओं और माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही किसी जरूरी काम की शुरुआत करें।
मिथुन राशि (Gemini)
साझा पैसों, किसी पुराने कर्ज और नए निवेश के लेन-देन में आपको पूरा ध्यान देने की जरूरत है। ग्रहण के दिनों में जोखिम भरे पैसों के फैसलों से पूरी तरह दूरी बनाए रखें। किसी की बातों में आकर अपना धन कहीं न लगाएं, नहीं तो बाद में दिक्कत हो सकती है।
उपाय: ग्रहण के दौरान अपनी श्रद्धा के अनुसार किसी जरूरतमंद इंसान को भोजन कराएं।
कर्क राशि (Cancer)
आपके पर्सनल रिश्तों और बिजनेस पार्टनरशिप में थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत होगी। इस समय अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। अपनी बात को बहुत साफ और सीधे तरीके से सामने रखें, ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी दूर हो सके।
उपाय: सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करें और उन पर जल अर्पित करें।
सिंह राशि (Leo)
अपनी सेहत और दफ्तर के काम की जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अनुशासन बनाकर रखें और काम के तनाव को खुद पर हावी न होने दें। सही खान-पान और अच्छी सोच से आप हर स्थिति का सामना आसानी से कर पाएंगे।
उपाय: रविवार के दिन तांबे के लोटे से सूर्यदेव को लाल फूल चढ़ाएं।
कन्या राशि (Virgo)
पढ़ाई-लिखाई करने वाले युवाओं और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का ध्यान थोड़ा भटक सकता है। पैसों से जुड़े किसी भी शॉर्टकट से दूर रहें। अपने लंबे समय के लक्ष्यों पर नजर टिकाए रखें और फालतू की बातों में अपना समय बिल्कुल न गवाएं।
उपाय:किसी भी नए और जरूरी काम को शुरू करने से पहले भगवान गणेश जी की पूजा करें।
यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण से जुड़े 7 धार्मिक नियम, जिनका आज भी पालन करते हैं करोड़ों लोग
यह भी पढ़ें- साल के दूसरे सूर्य ग्रहण की तारीख पक्की, क्या भारत में दिखेगा यह खगोलीय नजारा?
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com