Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Grah Gochar 2025: सितंबर महीने में 5 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की बदलेगी तकदीर

    Updated: Wed, 20 Aug 2025 02:23 PM (GMT+05:30)

    17 सितंबर को आत्मा के कारक सूर्य देव कन्या राशि में गोचर (September Planetary Transits) करेंगे। इस दिन कन्या संक्रांति और विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मन ...और पढ़ें

    Grah Gochar 2025: कैसे करें सूर्य देव को प्रसन्न?
    Grah Gochar 2025: कैसे करें सूर्य देव को प्रसन्न?

    HighLights

    1. सनातन धर्म में आश्विन माह का खास महत्व है।
    2. इस महीने में शारदीय नवरात्र मनाया जाता है।
    3. नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की पूजा की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सितंबर का महीना बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन (September planetary transit 2025) करेंगे। इनमें सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर कन्या संक्रांति मनाई जाती है। कन्या संक्रांति के दिन शिल्पकार विश्वकर्मा जी की पूजा की जाती है। विश्वकर्मा जी की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    ज्योतिषियों की मानें तो सितंबर महीने में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। इससे कई राशि के जातकों (zodiac sign change) के जीवन में सुखों का आगमन होगा। करियर और कारोबार की परेशानी दूर होगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-  

    मंगल गोचर 2025

    ग्रहों के सेनापति मंगल देव 13 सितंबर को रात में 09 बजकर 22 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेंगे। तुला राशि में गोचर के दौरान मंगल देव 23 सितंबर को स्वाति और 13 अक्टूबर को विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 27 अक्टूबर को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।

    बुध गोचर 2025

    ग्रहों के राजकुमार बुध देव 15 सितंबर को कन्या राशि में गोचर करेंगे। इससे पहले बुध देव सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। बुध के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।

    सूर्य राशि परिवर्तन 2025

    वर्तमान समय में सूर्य देव सिंह राशि में विराजमान हैं। आत्मा के कारक सूर्य देव (Sun transit) 17 सितंबर को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान 27 सितंबर को हस्त नक्षत्र और 10 अक्टूबर को चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 17 अक्टूबर को तुला में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को करियर में नया आयाम मिल सकता है।  

    खबरें और भी

    शुक्र गोचर 2025

    सुखों के कारक शुक्र देव सितंबर महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव 15 सितंबर को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान कई बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वहीं, 09 अक्टूबर को कन्या राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों के भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। इसके साथ ही चंद्र देव (Moon transit) हर दो दिनों के बाद राशि परिवर्तन करेंगे। 

    यह भी पढ़ें- Shani Gochar: शनि गोचर से 3 राशियों की बदलेगी तकदीर, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

    यह भी पढ़ें- Numerology: इस मूलांक के लोगों की मेहनत होती है सफल, बनी रहती है शनिदेव की कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।