विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

17 अगस्त को सूर्य का सिंह राशि में महागोचर: जानें मेष से कन्या राशि तक कैसा रहेगा आपका हाल

Published: Sun, 16 Aug 2026 02:50 PM (IST)

सूर्यदेव 17 अगस्त 2026 को कर्क से निकलकर अपनी राशि सिंह में गोचर करेंगे, जिससे आत्मविश्वास और नए काम शुरू ...और पढ़ें

17 अगस्त 2026 को सिंह राशि में सूर्य का गोचर (मेष से कन्या राशि पर प्रभाव)

17 अगस्त 2026 को सिंह राशि में सूर्य का गोचर (मेष से कन्या राशि पर प्रभाव)

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। ज्योतिष में सूर्यदेव को मान-सम्मान, आत्मविश्वास, सरकारी कामकाज और तरक्की का मुख्य कारक माना जाता है। 17 अगस्त 2026 को सूर्यदेव कर्क राशि से निकलकर अपनी खुद की राशि सिंह में आ रहे हैं।

सिंह राशि में सूर्यदेव सबसे ज्यादा मजबूत होते हैं। जब भी वे अपनी राशि में आते हैं, तो लोगों के अंदर नया काम शुरू करने का जोश और आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभालने की सोच जागती है।

यह बदलाव नौकरी, पढ़ाई और सरकारी कामों में आगे बढ़ने के बढ़िया मौके देता है। इस दौरान पैसों की संभाल, सेहत और अपनी बातचीत पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी होगा। इस बदलाव से मेष से कन्या राशि वालों को फायदा और नुकसान दोनों देखने को मिलने वाला है।

मेष राशि (Aries)

सूर्यदेव आपके पांचवें घर (शिक्षा, प्रेम और संतान का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। पढ़ाई-लिखाई, नए विचारों और बच्चों से जुड़ी बातों के लिए यह समय बहुत ही बढ़िया रहने वाला है।

छात्र अपनी परीक्षाओं में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी करने वालों के नए विचारों को दफ्तर में सराहना मिलेगी, और कला से जुड़े लोगों के काम की हर तरफ तारीफ होगी।

  • उपाय: रोज सुबह उगते हुए सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus)

सूर्यदेव आपके चौथे घर (सुख, घर और परिवार का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। आपका पूरा ध्यान अपने घर, परिवार और जमीन-जायदाद के मामलों पर रहेगा। घर की जिम्मेदारियां थोड़ी बढ़ सकती हैं।

अपनों के साथ किसी भी बात पर जिद दिखाने से बचें। संपत्ति से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय पूरी योजना बना लें, तभी आगे बढ़ें।

  • उपाय: अपने माता-पिता का सम्मान करें और सूर्यदेव को लाल फूल चढ़ाएं।

मिथुन राशि (Gemini)

सूर्यदेव आपके तीसरे घर (साहस, संवाद और छोटे भाई-बहनों का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। इससे आपके अंदर का साहस, आत्मविश्वास और बात करने का तरीका काफी बेहतर होगा। काम-धंधे को बढ़ाने, मीडिया, मार्केटिंग, लिखने के काम और छोटी यात्राओं के लिए यह समय सबसे शानदार है। छोटे भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे।

  • उपाय: रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer)

सूर्यदेव आपके दूसरे घर (धन और वाणी का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। आपका ध्यान पैसों की बचत, परिवार और अपनी बोली पर ज्यादा रहेगा। कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। किसी से भी कड़वी बात न कहें और बिना सोचे-समझे पैसे उड़ाने से बचें। लंबे समय के लिए की गई पैसों की योजना आगे चलकर बड़ा फायदा देगी।

  • उपाय: रविवार के दिन गेहूं या गुड़ का दान करें।

सिंह राशि (Leo)

सूर्यदेव आपके पहले घर (व्यक्तित्व और स्वभाव का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। यह आपके लिए सबसे ज्यादा ताकतवर समय साबित होगा।

आपका आत्मविश्वास, काम करने का अंदाज और लोगों के बीच आपकी पहचान बहुत शानदार रहेगी। करियर में नए मौके और मान-सम्मान मिलेगा। बस अपनी बात जबरदस्ती दूसरों पर न थोपें और शांत रहें।

  • उपाय: उगते हुए सूर्यदेव को लाल चंदन मिला हुआ जल अर्पित करें।

कन्या राशि (Virgo)

सूर्यदेव आपके बारहवें घर (व्यय, विदेश और अध्यात्म का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। इस समय खर्चों का सही हिसाब रखना और सेहत का ख्याल रखना सबसे ज्यादा जरूरी होगा।

विदेश से जुड़े कामों में अच्छी प्रगति होगी। फालतू की चिंता और जल्दबाजी में पैसे खर्च करने से बचें। मन को शांत रखने के लिए पूजा-पाठ से जुड़ना अच्छा रहेगा।

  • उपाय:रविवार को तांबे के बर्तन या गेहूं का दान करें।

यह भी पढ़ें- 18 अगस्त से अस्त होने जा रहा है बुध ग्रह, बढ़ सकती हैं मुश्किलें; इन 32 दिनों में भूलकर भी न करें ये 5 काम

यह भी पढ़ें- कहीं ड्रैगन का खौफ तो कहीं बिना धड़ का राक्षस... जानें सूर्य ग्रहण से जुड़ीं दुनियाभर की सबसे डरावनी और अनोखी कहानियां!

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com