यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Surya Gochar 2024: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ
वर्तमान समय में सूर्य देव वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। इस राशि में सूर्य देव 14 दिसंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि पर सूर ...और पढ़ें

HighLights
- 15 दिसंबर के दिन मार्गशीर्ष पूर्णिमा मनाई जाएगी।
- मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाती है।
- सूर्य देव की पूजा करने से सेहत संबंधी परेशानी दूर होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को आत्मा का कारक माना जाता है। सूर्य देव एक राशि में 30 दिनों तक रहते हैं। इसके बाद एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर करते हैं। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है। इस शुभ तिथि पर पूजा, जप, तप एवं दान-पुण्य किया जाता है। सूर्य देव की पूजा करने से करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। इसके साथ ही आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। ज्योतिषियों की मानें तो जल्द ही सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव के धनु राशि में गोचर करने की तिथि पर धनु संक्रांति मनाई जाएगी। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 3 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें: अगले साल इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी
सूर्य राशि परिवर्तन (Surya Gochar 2024)
.jpeg)
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 15 दिसंबर को सूर्य देव वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव 15 दिसंबर को देर रात 10 बजकर 10 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव 13 जनवरी, 2025 तक रहेंगे। इसके अगले दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने की तिथि पर मकर संक्रांति मनाई जाएगी। धनु राशि में गोचर के दौरान 28 दिसंबर को पूर्वाषाढ़ा और 11 जनवरी को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा।
इन राशियों को होगा लाभ
सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से मीन राशि के जातकों को लाभ होगा। मीन राशि के जातकों को करियर और कारोबार में विशेष लाभ प्राप्त होगा। सूर्य देव की कृपा से जॉब में सफलता मिलेगी। नौकरी ढूंढ रहे जातकों को जॉब मिल सकती है। कारोबार में भी लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रमोशन मिलने के भी योग हैं।
वहीं, वृश्चिक राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। इस राशि के धन भाव में सूर्य की दृष्टि होगी। सूर्य देव की कृपा से कारोबार में धन लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। जॉब बदलने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है। जॉब में तबदीली कर सकते हैं।
खबरें और भी
इसके अलावा, मेष राशि के जातकों को भी लाभ होगा। इस राशि में सूर्य देव उच्च के होते हैं। इसके लिए मेष राशि के जातकों पर सूर्य देव की विशेष कृपा बरसती है। कारोबार के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होगी। हालांकि, पिता से संबंध बिगड़ सकते हैं। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। रोजाना सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें।
यह भी पढ़ें: क्या आपको भी सपने में दिखते हैं ये 4 पक्षी? समझ लें जल्द बदलेगी फूटी किस्मत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।