Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Trigrahi yog 2025: त्रिग्रही योग से इन राशियों की लगने वाली है लॉटरी, धन से भर जाएगी तिजोरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 05 Feb 2025 06:17 PM (IST)

    वैदिक पंचांग की गणना से 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा है। इस शुभ अवसर पर आत्मा के कारक सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि (Trigrahi yog 2025) में गोचर ...और पढ़ें

    Trigrahi yog 2025: त्रिग्रही योग कैसे बनता है?
    Trigrahi yog 2025: त्रिग्रही योग कैसे बनता है?

    HighLights

    1. मकर राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं।
    2. मकर राशि पर मंगल देव की कृपा बरसती है।
    3. कन्या राशि के स्वामी वाणी के कारक बुध देव हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, फरवरी का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। इस महीने में त्रिग्रही योग (Trigrahi yog 2025) बन रहा है। इस योग के बनने से कई राशि के जातकों की लॉटरी लगने वाली है। आसान शब्दों में कहें तो बिजनेस में खूब कमाई होगी। साथ ही रोजगार से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: फरवरी के महीने में अस्त होने जा रहे हैं शनि, इन राशियों का चमकेगा किस्मत का सितारा

    त्रिग्रही योग  (Trigrahi yog horoscope predictions 2025)

    ज्योतिषियों की मानें तो फरवरी महीने में बुध देव और सूर्य देव परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। इसके लिए मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर साढ़े साती चल रही है। वहीं, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। सूर्य देव और बुध देव मकर राशि में विराजमान हैं। वहीं, 11 फरवरी को बुध देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही सूर्य देव 12 फरवरी यानी माघ पूर्णिमा तिथि पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। माघ पूर्णिमा तिथि से कुंभ राशि में त्रिग्रही योग (Trigrahi yog Lucky Zodiac Signs) बनेगा। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इनमें कई राशि के जातकों को लाभ होगा।  

    मेष राशि (Aries)

    त्रिग्रही योग से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। इस राशि के जातकों पर सूर्य देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से करियर संबंधी परेशानी दूर होगी। साथ ही कारोबार में  मनमुताबिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। छोटे भाई-बहन को आपसे प्यार प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। पिता के साथ संबंध मधुर होंगे। कई बार क्रोधी स्वभाव के चलते बना काम बिगड़ सकता है। इसके लिए अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखें। धन में बढ़ोतरी होगी।

    वृषभ राशि (Taurus)

    सूर्य और बुध देव की कृपा से वृषभ राशि के जातक मालामाल होंगे। त्रिग्रही योग के दौरान वृषभ राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन की प्राप्ति होगी। लीडरशिप में आप सफल होंगे। नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ेगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। आप अपनी ईमानदारी और लोकप्रियता के लिए जाने जाएंगे।  कुल मिलाकर कहा जाए तो आपका समय उत्तम रहेगा।

    खबरें और भी

    तुला राशि (Libra)

    त्रिग्रही योग से तुला राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से करियर में विशेष लाभ मिलेगा। बिगड़े और अधूरे काम बनेंगे। जीवन में सुखों का आगमन होगा। शुभ काम में सफलता मिलेगी। बुध देव की कृपा से कारोबार से जुड़े लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। धन में वृद्धि होगी। किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा। नौकरी परिवर्तन के लिए प्रयास कर सकते हैं। समय अनुकूल है।

    यह भी पढ़ें: प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पितृ दोष से मिलेगी राहत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।