Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pradosh Vrat 2025 Daan: प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पितृ दोष से मिलेगी राहत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 04 Feb 2025 04:18 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो रवि प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025 Daan) पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में देवों के देव महादेव की पूजा और अभिषेक करने ...और पढ़ें

    Pradosh Vrat 2025 Daan: प्रदोष व्रत पर क्या दान करें?
    Pradosh Vrat 2025 Daan: प्रदोष व्रत पर क्या दान करें?

    HighLights

    1. सनातन धर्म में रवि प्रदोष व्रत का खास महत्व है।
    2. इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Pradosh Vrat 2025: वैदिक पंचांग के अनुसा, रविवार 09 फरवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही शिव-शक्ति के निमित्त व्रत रखा जाता है।

    धार्मिक मत है कि प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होता है। इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष विधान है। अगर आप भी शिव-शक्ति की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन भक्ति भाव से महादेव की पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान (Pradosh Vrat 2025 Daan) करें।

    यह भी पढ़ें: Patan Devi Temple: यहां गिरा था मां सती का बायां कंधा, त्रेता युग से जल रही है धूनी

    राशि अनुसार दान

    • मेष राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत के दिन पूजा के बाद सेब, चुकंदर और मूंगफली का दान करें।  
    • वृषभ राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय रबड़ी और सफेद तिल का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक शिवजी की कृपा पाने के लिए अमरूद, साबुत मूंग और हरी सब्जी का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत के दिन दूध, दही, पोहा और शक्कर का दान करें।
    • सिंह राशि के जातक शिव जी को प्रसन्न करने के लिए रवि प्रदोष व्रत के दिन चावल और आटा का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक शिव की कृपा पाने के लिए रवि प्रदोष व्रत के दिन तुलसी के पौधे का दान करें।
    • तुला राशि के जातक मनचाहा वरदान पाने के लिए रवि प्रदोष व्रत के दिन सफेद रंग के वस्त्र  का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत के दिन मसूर की दाल और गुड़ का दान करें।
    • धनु राशि के जातक भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए मकई, बेसन, चने की दाल का दान करें।
    • मकर राशि के जातक महादेव की कृपा पाने के लिए काले कंबल और काले तिल का दान करें।  
    • कुंभ राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत के दिन काले कपड़े, उड़द की दाल और काले तिल का दान करें।
    • मीन राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत के दिन सरसों, पके केले और बेसन के लड्डू का दान करें।  

    यह भी पढ़ें: अमरनाथ गुफा में क्यों अमर हुआ कबूतर का जोड़ा? जानें इसकी प्रमुख वजह

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी