Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुष्य नक्षत्र में शुक्र का महागोचर, इन राशियों की लगेगी लॉटरी, पढ़ें एस्ट्रोलॉजर की भविष्यवाणी

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 04:10 PM (IST)

    शुक्रदेव 11 जून 2026 को अत्यंत शुभ पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। यह गोचर प्रेम, समृद्धि और रिश्तों में मधुरत ...और पढ़ें

    11 जून से अचानक पलटेगी इन 6 राशियों की किस्मत (AI Generated Image)

    11 जून से अचानक पलटेगी इन 6 राशियों की किस्मत (AI Generated Image)  

    HighLights

    1. शुक्रदेव 11 जून 2026 को पुष्य नक्षत्र में करेंगे प्रवेश

    2. यह गोचर प्रेम, समृद्धि और रिश्तों में मधुरता लाएगा

    3. मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या राशि को मिलेगा विशेष लाभ

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। वैदिक ज्योतिष में शुक्रदेव को प्रेम, सौंदर्य, विलासिता, भौतिक सुख-सुविधाओं और रचनात्मकता का कारक ग्रह माना गया है। 11 जून 2026 को शुक्रदेव अत्यंत शुभ 'पुष्य नक्षत्र' में प्रवेश करेंगे। पुष्य नक्षत्र का स्वामित्व शनिदेव के पास है और इसके अधिष्ठाता देव बृहस्पतिदेव हैं। यह नक्षत्र पोषण, समृद्धि, ज्ञान और स्थिरता का प्रतीक है।

    जब शुक्रदेव जैसे सौम्य ग्रह का प्रवेश पुष्य नक्षत्र में होता है, तो यह गोचर न केवल हमारे भौतिक जीवन को समृद्ध करता है, बल्कि रिश्तों में मधुरता और भावनात्मक सुरक्षा की भावना को भी पुष्ट करता है। ऐसे में चलिए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को लाभ मिलेगा।

    shukra nakshatra gochar 2026 (5)

    (AI Generated Image)  

    1. मेष राशि: शुक्रदेव आपके चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। यह भाव सुख, शांति और पारिवारिक जीवन का केंद्र है। इस अवधि में आपका मन घरेलू खुशियों की ओर अधिक झुकेगा। यदि आप लंबे समय से घर की मरम्मत, नए फर्नीचर की खरीद या घर को सजाने का विचार कर रहे थे, तो यह समय उसके लिए बहुत ही अनुकूल है। परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और आपसी तालमेल बढ़ेगा। संपत्ति से जुड़े रुके हुए कार्य भी गति पकड़ सकते हैं।
    उपाय: अपनी माताजी का मन से सम्मान करें। उनके चरणों का आशीर्वाद लें और घर में प्यार भरा माहौल बनाए रखें, इससे सुखद परिणाम मिलेंगे।

    2. वृषभ राशि: शुक्रदेव आपकी ही राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए विशेष रूप से सुखद है। शुक्रदेव आपके तीसरे भाव में हैं, जो संचार और साहस का स्थान है। आपकी बातों में एक विशेष प्रभाव होगा, जिससे लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। आप जिस भी विचार को व्यक्त करेंगे, उसमें आत्मविश्वास और स्पष्टता होगी। नए लोगों से जुड़ना और नेटवर्क बढ़ाना आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। सामाजिक जीवन में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।
    उपाय: शुक्रवार के दिन किसी को सफेद मिठाई खिलाएं। इससे शुक्रदेव की कृपा प्राप्त होगी और मन को बहुत शांति मिलेगी।

    खबरें और भी

    3. मिथुन राशि: शुक्रदेव आपके दूसरे भाव यानी धन और वाणी के घर में हैं। यह गोचर आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने वाला है। आपकी वाणी में अद्भुत मिठास घुलेगी, जिससे आप अपने कठिन कार्यों को भी बातचीत से सरल बना लेंगे। परिवार में खुशहाली आएगी और जुड़ाव बढ़ेगा। धन संबंधी योजनाओं में आपको सफलता मिलेगी। आप अपनी वाकपटुता से पुराने रुके हुए कार्यों को भी सुगमता से पूर्ण कर लेंगे।
    उपाय: सोच-समझकर बोलें और फिजूलखर्ची से बचें। बचत पर ध्यान देना भविष्य में लाभकारी होगा।

    4. कर्क राशि: शुक्रदेव आपकी राशि में ही गोचर कर रहे हैं। इस समय आपका व्यक्तित्व पूरी तरह से निखर जाएगा। लोग आपकी सादगी और स्वभाव के आकर्षण की तारीफ करेंगे। आप मन से बहुत शांत और खुश रहेंगे, जिसका असर आपके कार्यों पर भी दिखेगा। यह समय खुद को बेहतर बनाने और अपनी क्षमताओं को पहचानने का है। आप अपनी साख बढ़ाने में भी सफल रहेंगे।
    उपाय: देवी लक्ष्मी के चरणों में पुष्प चढ़ाएं। सबके साथ विनम्रता से पेश आएं, आपकी वाणी की सौम्यता ही आपका सबसे बड़ा हथियार होगी।

    5. सिंह राशि: शुक्रदेव आपके बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। यह समय थोड़ा ठहरकर खुद को गहराई से समझने का है। मन का झुकाव आध्यात्मिकता और शांति की ओर बढ़ेगा। आप भीड़ से अलग एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। चूंकि यह भाव व्यय का भी है, इसलिए सुख-सुविधाओं पर खर्च होने की संभावना है। आपको सलाह दी जाती है कि अपने वित्त का नियोजन सावधानी से करें।
    उपाय: शांत मन से ध्यान (मेडिटेशन) करें और बिना कारण धन खर्च करने से बचें। सात्विक जीवन शैली अपनाएं।

    यह भी पढ़ें- शुक्र गोचर 2026: चंद्रमा की राशि में आ रहे हैं शुक्रदेव, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

    6. कन्या राशि: शुक्रदेव आपके ग्यारहवें भाव में रहेंगे, जिसे इच्छाओं की पूर्ति का स्थान माना जाता है। यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मित्रों और समाज के प्रभावशाली लोगों का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक लाभ की अच्छी संभावना है। आपकी योजनाओं को सही दिशा मिलेगी और आप अपनी महत्वाकांक्षाओं के करीब पहुंचेंगे।
    उपाय: लोगों से प्यार से मिलें और किसी की मदद करने का मौका न छोड़ें। दूसरों की सहायता से आपको आंतरिक खुशी प्राप्त होगी।

    यह भी पढ़ें- बुध नक्षत्र गोचर से 6 राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, पढ़ें एस्ट्रोलॉजर की सलाह

    यह भी पढ़ें- 11 जून को बुधदेव का पुनर्वसु नक्षत्र में महागोचर, मेष से कन्या राशि पर पड़ेगा ये खास प्रभाव

    लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com