Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शराब की लत से मुक्ति के लिए लाल किताब के अचूक उपाय और वैज्ञानिक सलाह!

    Updated: Sat, 16 May 2026 12:30 PM (IST)

    शराब की लत छुड़ाने के लिए लाल किताब में कुछ खास उपायों का उल्लेख किया गया है। धर्म और साइंस से समझिए इसका रहस्य? ...और पढ़ें

    शराब से मुक्ति के लिए लाल किताब के टोटके (AI-Generated Image)

    शराब से मुक्ति के लिए लाल किताब के टोटके (AI-Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शराब की लत केवल एक व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार की शांति भंग करने के साथ आर्थिक स्थिति को प्रभावित करने का काम करती है। कई बार समझाने, ट्रीटमेंट और रोकने की नाकाम कोशिशों के बाद भी जब ये गंदी लत छूटती नहीं, तब लोग ज्योतिष और पारंपरिक उपायों को अपनाते हैं।

    ज्योतिष और हस्तरेखा शास्त्र से जुड़ा एक खास धार्मिक ग्रंथ लाल किताब (Lal Kitab), जिसे 20वीं शताब्दी में पंडित रूपचंद जोशी ने लिखा है। जिसमें सरल, अचूक और त्वरित ज्योतिषीय उपायों (टोटकों) उल्लेख किया गया है। लाल किताब में ऐसे कई उपायों का जिक्र किया गया है, जिन्हें नकारात्मक आदतों और मानसिक अस्थिरता को कम करने से जोड़कर देखा जाता है।

    मान्यताओं के मुताबिक, लाल किताब के कुछ सरल और त्वरित टोटके व्यक्ति की मानसिक स्थिति को शांत करने के साथ सकारात्मक बनाने और शराब की बढ़ती लत को नियंत्रित करने में सहायता कर सकती है।

    शराब की लत छुड़ाने के लिए लाल किताब से जुड़े उपाय

    लाल किताब में बताए गए उपाय के अनुसार, सबसे पहले एक पानी वाला नारियल लेकर जिस भी व्यक्ति की शराब की लत छुड़ानी है, उसका नाम लेकर उस नारियल को उसके ऊपर से 7 बार उतार (घुमाएं)।

    फिर नारियल को किसी भी बहते हुए जल में प्रवाहित कर दीजिए। नारियल को जल में प्रवाह करने के बाद वापस लौटते वक्त पीछे मुड़कर देखें नहीं। इस उपाय को 7-8 शनिवार लगातार करने की सलाह दी जाती है।

    इस उपाय के पीछे मान्यता है कि, नारियल व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा और बुरी आदतों को अपनी और आकर्षित कर लेता है। बहते पानी में प्रवाहित करना उस नेगेटिव एनर्जी को दूर ले जाने का प्रतीक माना जाता है।

    वहीं ज्योतिषीय नजरिए से इसे शनि और राहु के अशुभ प्रभाव को शांत करने वाला माना जाता है। माना जाता है कि, इससे व्यक्ति को समय के साथ धीरे-धीरे इस आदत को छोड़ने की मानसिक शक्ति प्राप्त होती है।

    शराब छुड़ाने के लिए लाल किताब के उपाय

    (AI-Generated Image)

    धार्मिक आस्था के साथ विज्ञान पर भी विश्वास

    हालांकि हमें अध्यात्म के साथ-साथ साइंस को भी समझने की जरूरत है। दरअसल शराब की लत कई बार एक मेडिकल और साइकोलॉजिकल समस्या भी हो सकती है। केवल टोटकों या ज्योतिषीय उपायों पर निर्भर रहने से काम नहीं चलेगा। अगर किसी व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है, तो उसे डॉक्टर, काउंसलर या डि-एडिक्शन सलाहकार के पास ले जाना बेहतर विकल्प है।

    खबरें और भी

    दरअसल धार्मिक उपाय मानसिक स्थिति को सकारात्मक समर्थन दे सकता है, लेकिन इलाज का विकल्प नहीं। डॉक्टर बताते हैं कि, किसी भी व्यक्ति की नशे की आदत छुड़ाने के लिए परिवार का सहयोग, सकारात्मक माहौल और व्यक्ति की खुद की इच्छा भी मायने रखती है। ऐसे में अगर कोई परिवार आस्था के तौर पर इन उपायों को आजमा रहा है, तो उसे साथ में चिकित्सकीय सलाह भी जरूरी लेनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- Lal Kitab Upay: सावधान, लाल किताब के उपाय कहीं पड़ न जाएं उलटे, जानें ये नियम, वरना होगा भारी नुकसान

    यह भी पढ़ें- Lal Kitab Upay: आजमाएं लाल किताब के ये चमत्कारी उपाय, आर्थिक तंगी और गृह क्लेश से पाएं मुक्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।