Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Lal Kitab Upay: सावधान, लाल किताब के उपाय कहीं पड़ न जाएं उलटे, जानें ये नियम, वरना होगा भारी नुकसान

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 01:21 PM (IST)

    लाल किताब के उपाय करते समय ध्यान आपको कुछ नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, ताकि आपको इन उपायों का पूर्ण लाभ मिल सके। ...और पढ़ें

    Lal Kitab Upay in hindi (AI Generated Image)

    Lal Kitab Upay in hindi (AI Generated Image)

    HighLights

    1. असरदान होते हैं लाल किताब के उपाय

    2. लाल किताब के नियमों का ध्यान रखना है जरुरी

    3. उपाय करते समय उसकी गोपनीय बनाए रखें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। लाल किताब, वैदिक ज्योतिष के मौलिक सिद्धांतों पर आधारित पुस्तक है, जिसमें अत्यंत प्रभावशाली माने जाने वाले उपाय (Lal Kitab Upay) बताए गए हैं। लाल किताब के उपायों को करते समय नियम और निरंतरता का ध्यान रखना जरूरी है, तभी आपको इस उपायों का पूर्ण लाभ मिल सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

    किस समय करें उपाय

    लाल किताब के उपाय करते हुए समय का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए, तभी आपको इसका लाभ मिल सकता है। लाल किताब के उपायों (Lal Kitab Remedies Rules) को हमेशा दिन के समय यानी सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बीच में ही करने चाहिए। रात में किए गए लाल किताब के उपाय फलदायी नहीं माने जाते।

    lal kitab I (3)

    (AI Generated Image)

    उपाय करने के नियम (Lal Kitab ke Niyam)

    • एक समय में केवल एक ही लाल किताब का उपाय करना चाहिए।
    • आप जो भी उपाय कर रहे हैं, उसे लगातार 40 या 43 दिनों तक बिना ब्रेक करें।
    • यदि कोई उपाय बीच में छूट जाए, तो उसे फिर से नए सिरे से शुरू करें।
    • उपाय के साथ बताए गए परहेज का भी पालन करें।
    • कभी भी किसी का बुरा चाहने के लिए लाल किताब के उपाय नहीं करने चाहिए।
    • उपाय के दौरान मांस-मदिरा का परहेज करें और झूठ बोलने से बचें।
    • उपायों के दौरान घर की स्वच्छता बनाए रखना भी जरूरी है।
    • उपायों को करते समय मन में पूर्ण श्रद्धा और विश्वास रखें।
    • उपाय को गोपनीय रखना चाहिए।
    Lal Kitab Niyam i
    (AI Generated Image)

    इन बातों का भी रखें ध्यान

    अगर घर में सूतक (बच्चे का जन्म) या पातक (किसी की मृत्यु) हुई है, तो ऐसे में 40 दिनों तक कोई उपाय नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही अगर मुख्य व्यक्ति उपाय न कर सके, तो उसके खून के रिश्ते वाले व्यक्ति जैसे भाई, बहन, माता-पिता उपाय कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Mangal Dosh Upay: क्या मंगल दोष बन रहा है आपके विवाह या करियर में बाधा? तो जरूर करें ये पाठ

    यह भी पढ़ें - Lal Kitab Upay: आजमाएं लाल किताब के ये चमत्कारी उपाय, आर्थिक तंगी और गृह क्लेश से पाएं मुक्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी