Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lord Shiva Temple: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के इन मंदिरों के करें दर्शन, मोक्ष की होगी प्राप्ति

    By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma
    Updated: Tue, 27 Feb 2024 02:42 PM (GMT+05:30)

    महाशिवरात्रि के दिन लोग घर या मंदिर में जाकर भगवान शिव की पूजा करते हैं। यदि आप महाशिवरात्रि के महापर्व पर भगवान शिव के किसी मंदिर जाने की प्लानिंग कर ...और पढ़ें

    Lord Shiva Temple: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के इन मंदिरों के करें दर्शन
    Lord Shiva Temple: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के इन मंदिरों के करें दर्शन

    HighLights

    1. महाशिवरात्रि के पर्व को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है।
    2. इस वर्ष महाशिवरात्रि 08 मार्च को मनाई जाएगी।
    3. इस दिन लोग मंदिर जाकर भगवान शिव की विशेष पूजा करते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lord Shiva Temple: हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस चतुर्दशी को देवों के देव महदेव और मां पार्वती की विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के आने का शिव भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 08 मार्च को मनाई जाएगी।

    महाशिवरात्रि के दिन लोग घर या मंदिर जाकर भगवान शिव की पूजा करते हैं और उन्हें जल समेत विशेष चीजें अर्पित करते हैं। माना जाता है कि इस दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करना शुभ होता है। यदि आप महाशिवरात्रि के महापर्व पर भगवान शिव के किसी मंदिर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो चलिए इस आर्टिकल हम आपको बताएंगे भगवान शिव के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में, जहां पूजा और दर्शन करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी और मनोकामनाएं पूरी होंगी।

    1. विश्वनाथ मंदिर

    उत्तर प्रदेश के शहर वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर है। यह मंदिर भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। काशी विश्वनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंग में से एक है। धार्मिक मान्यता है कि इस मंदिर में जो इंसान अंतिम सांस लेता है। उसे पुर्नजन्म के चक्र से छुटकारा मिल जाता है।

    यह भी पढ़ें: MahaShivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन घर लाएं ये चीजें, जीवन में बनी रहेगी बरकत और शुभता

    2. महाकालेश्वर मंदिर

    महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्‍जैन नगरी को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। महाशिवरात्रि को बाबा महाकाल दूल्‍हे के रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। रोजाना इस मंदिर में अधिक संख्या में भक्त भगवान शिव के दर्शनों के लिए आते हैं। यहां भस्म आरती विशेष रूप से की जाती है।

    खबरें और भी

    3. आदियोगी मूर्ति

    इसके अलावा आप महाशिवरात्रि पर तमिलनाडु के शहर कोयंबटूर में आदियोगी मूर्ति के दर्शन भी कर सकते हैं। भगवान शिव की यह प्रतिमा 112 फीट ऊंची है और वजह लगभग 500 टन है। इस मूर्ति की गले की माला को रुद्राक्ष की मदद से बनाया गया है।

    4. लिंगराज मंदिर

    लिंगराज मंदिर देश के प्रसिद्ध मंदिरों में शामिल है। ऐसा बताया जाता है कि हिंदू धर्म के अलावा किसी और धर्म के इंसान को लिंगराज मंदिर में जाने की अनुमति नहीं है। इस मंदिर में आपको कलिंग शैली की अद्भुत वास्तुकला देखने को मिलेगी। ऐसा माना जाता है कि लिंगराज मंदिर की स्थापना राजवंश के राजाओं द्वारा की गई थी।

    यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024 Daan: महाशिवरात्रि पर इन चीजों का करें दान, सभी कार्यों में सफलता होगी हासिल

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'