Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आपको भी मिल रहे हैं ये संकेत? समझ लें आ गया है मां वैष्णो देवी का बुलावा!

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 12:00 PM (IST)

    मां वैष्णो देवी के दर्शन का 'बुलावा' आने के कई संकेत होते हैं, जो भक्तों को यात्रा के लिए प्रेरित करते हैं। इसमें अचानक तीव्र इच्छा, यात्रा की चर्चा य ...और पढ़ें

    मां वैष्णो देवी का बुलावा किसे और कैसे आते है?

    मां वैष्णो देवी का बुलावा किसे और कैसे आते है?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे ज्यादा पूजी जाने वाली देवियों में मां वैष्णो देवी का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती की संयुक्त शक्तियां और तेज शक्तियों से मां वैष्णो देवी प्रकट हुईं हैं। इस बात का प्रतीक उनके पवित्र गुफा मंदिर के अंदर त्रिदेवी यानी तीन पिंडियों के दर्शन से पता चलती है।

    अक्सर मां वैष्णो देवी के दर्शन को लेकर आपने कई लोगों के मुंह से सुना होगा कि, जब तक मां का बुलावा नहीं आता कोई चाहकर भी उनके दर्शन नहीं कर सकता है। लेकिन कभी सोचा है कि, आखिर मां का बुलावा आता कैसे है? क्या मां वैष्णो रानी अपने भक्तों कोई संकेत देती हैं?

    मां के बुलावे के संकेत

    हर साल लाखों की संख्या में देश और दुनिया भर से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन मां के दर्शन को लेकर कहा जाता है कि, 'वहां वही जाता है, जिसे मां बुलाती है।' अक्सर लोग मां के बुलावे को चमत्कार से जोड़कर देखते हैं लेकिन इसके पीछे कई संकेत हो सकते हैं। जिसमें अचानक से मां वैष्णो देवी के तीव्र दर्शन करने की इच्छा जाग सकती है। यह कोई दोस्त या रिश्तेदार बिना कारण के दर्शन यात्रा की बात करने लगते हैं।

    कभी-कभी मां के दर्शन से जुड़े फोटो, वीडियो या रील बार-बार आपके सामने आने लगते हैं। और कई बार तो ऐसी स्थिति भी बन जाती है कि, सालों से टल रही यात्रा अचानक से बन जाती है। पैसा, समय और छुट्टी सभी काम अपने आप बनने लगते हैं।

    खबरें और भी

    मां वैष्णो देवी के दर्शन को लेकर कई श्रद्धालु बताते हैं, कि जब तक बुलावा नहीं आया हर कोशिश नाकाम रही लेकिन जिस दिन मां का बुलावा आया हर रुकावट दूर होते चली गई। मां का बुलावा कोई आवाज नहीं है, बल्कि वो आशीर्वाद है जो भक्तों को मां के घर आने के लिए उत्साह और भक्ति से भर देता है।

    mata vaishno devi bulawa signs darshan trikuta parvat katra jammu

    मां वैष्णो देवी के बारे में

    जम्मू में स्थित मां वैष्णो देवी उत्तर भारत की अत्यंत पूजनीय देवियों में से एक है। मां का भवन त्रिकुट पर्वत है, जां वैष्णो देवी निवास करती हैं। करीब 14 किलोमीटर की चढ़ाई जिसमें भैरव बाबा के दर्शन भी शामिल हैं। हर साल लाखों की संख्या में भक्त कटरा स्थित मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आते हैं।

    यह भी पढ़ें- 700 साल पहले किसने खोजी थी माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा? पढ़ें पौराणिक कथा

    यह भी पढ़ें- कौन हैं मां वाग्देवी जिनकी 11वीं सदी की मूर्ति ब्रिटेन से वापस लाने की हो रही है कोशिश?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।