देश के 7 ऐसे मंदिर, जहां आरोग्य और अच्छे सेहत की प्रार्थना करने आते हैं भक्त!
भारत में कई सुप्रसिद्ध मंदिर हैं जो सिर्फ पूजा स्थल नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक शक्ति के केंद्र भी हैं। ...और पढ़ें

भारत के सुप्रसिद्ध मंदिर जो रोग मुक्ति के लिए जाने जाते हैं (AI Generated Image)
HighLights
नैना देवी मंदिर आँखों की समस्याओं में विशेष सहायक माना जाता है।
मेहंदीपुर बालाजी मानसिक कष्टों और बुरी नजर से मुक्ति दिलाते हैं।
बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग रोगों से छुटकारा और शारीरिक पीड़ा में राहत प्रदान करते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारत में मंदिर सिर्फ पूजा-पाठ करने का स्थान ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आशा और आध्यात्मिक शक्ति का भी केंद्र रहा है। अलग-अलग हिस्सों में कुछ खास मंदिर जो स्वास्थ्य समस्याओं, मानसिक तनाव, संतान प्राप्ति और रोग मुक्ति की लोक-मान्यताओं से जुड़े हैं।
लाखों श्रद्धालु इन विशेष मंदिरों में आशीर्वाद, मानसिक बल और आध्यात्मिक संतुलन प्राप्त करने के लिए जाते हैं। आज हम उन्हीं खास मंदिरों के बारे में बात करेंगे।

नैना देवी मंदिर
हिमाचल प्रदेश में स्थित नैना देवी मंदिर प्रमुख शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, यहां माता सती के आंख गिरे थे, इसी वजह से इस स्थान का नाम नैना देवी पड़ा है। नैना देवी को दृष्टि, ज्ञान और दिव्य दर्शन की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है।
यहां आने वाले श्रद्धालुओं का मानना है कि, आंखों से जुड़ी समस्याओं में देवी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा मानसिक स्पष्टता और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है।

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर
राजस्थान के दौसा जिले में स्थित यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान हनुमान के बालाजी रूप को समर्पित है। यह भारत के बेहद खास और चर्चित आध्यात्मिक उपचार केंद्रों में शामिल है।
मंदिर में आने वाले भक्तों का मानना है कि, भगवान बालाजी महाराज के दर्शन से मानसिक तनाव, डर, चिंता, बुरी नजर और मानसिक कष्ट दूर होते हैं। मंदिर का प्रसाद घर न ले जाने की परंपरा काफी प्रसिद्ध है।

बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग
झारखंड में स्थित बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। वैद्यनाथ शब्द का मतलब, चिकित्सकों के स्वामी। भगवान शिव के इस रूप को रोगों और कष्टों को हरने वाला माना जाता है।
बैद्यनाथ आने वाले श्रद्धालुओं का मानना है कि, यहां दर्शन करने से दीर्घकालिक रोगों से छुटकारा मिलने के साथ शारीरिक पीड़ा में राहत, मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक शांति की प्राप्ति होती है।

काशी विश्वनाथ मंदिर
उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर भारत के सबसे प्राचीन और पूजनीय शिव मंदिरों में से एक है। श्रद्धालुओं का मानना है कि, यहां शिव भगवान के समक्ष सच्ची प्रार्थना करने से स्वास्थ्य, दीर्घायु और आध्यात्मिक शांति की प्राप्ति होती है।

गर्भरक्षाम्बिगई मंदिर
तमिलनाडु में स्थित गर्भरक्षाम्बिगई का मंदिर दक्षिण भारत का एक प्रसिद्ध मंदिर है, जहां देवी गर्भरक्षाम्बिगई की पूजा होती है। यहां आने वाले भक्तों का मानना है कि, मंदिर में दर्शन करने से संतान प्राप्ति, सुरक्षित गर्भावस्था और स्वस्थ प्रसव में आसानी होती है। यह मंदिर दंपति के बीच काफी प्रसिद्ध है।
खबरें और भी

झंडेवालान मंदिर
नई दिल्ली में स्थित झंडेवालान मंदिर माता आदिशक्ति को समर्पित है। यहां दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के बीच मान्यता है कि, जिन भी लोगों पर बुरी नजर होती है, मंदिर में पूजा करने से यह समस्या दूर हो जाती है।
यह भी पढ़ें- मई में 12 लाख से ज्यादा भक्तों ने कराया मुंडन! तिरुपति बालाजी में बाल चढ़ाने के पीछे क्या है असली वजह?
यह भी पढ़ें- बिना मूर्ति का अनोखा मंदिर, जहां टैक्स भी भरा जाता है 'दुर्योधन' के नाम पर!
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।