क्या आप भी करने जा रहे हैं अमरनाथ यात्रा? जानें वो शक्तिशाली मंत्र जो बनाएंगे आपकी यात्रा को सफल
अमरनाथ यात्रा को सफल और बाधा रहित बनाने के लिए कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। ये मंत्र मन को शांति प्रदान करते हैं और यात्रा के दौरान ...और पढ़ें
-1783935619863_m.webp)
अमरनाथ यात्रा के सफल मंत्र (Image Credit- AI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर यात्रा का मार्ग आसान नहीं होता है, लेकिन जब मन में निष्ठा और भगवान के प्रति आस्था हो तो उनके दर्शन करना भी मुश्किल नहीं होता है। अमरनाथ यात्रा में लाखों भगत बाबा बर्फानी के दर्शन करने जाते हैं। यात्रा के दौरान आप भी खास मंत्रों का उच्चारण जरूर करें। इससे आपकी यात्रा आसान हो जाएगी। साथ ही इस यात्रा का फल भी आपको शुभ प्राप्त होगा। इन मंत्रों का वर्णन शिव पुराण, वेदों और उपनिषदों में किया गया है।
अमरनाथ यात्रा में मंत्रों का महत्व
ज्योतिष के अनुसार, जब हम किसी पवित्र स्थान की यात्रा करते हैं, तो हमारा मन शुद्ध होना चाहिए। इसलिए मंत्रों का उच्चारण करना शुभ माना जाता है। इससे मन के अंदर की नकारात्मकता दूर होती है और मन को शांति प्राप्त होती है। साथ ही आपकी सारी बाधाएं भी दूर होती हैं।
कौन-से मंत्रों का जाप है करना माना जाता है शुभ?
पंचाक्षरी मंत्र
ॐ नमः शिवाय
यह शिव के सबसे शक्तिशाली मंत्रों में से एक है। इसे महामंत्र भी कहते हैं। यात्रा के दौरान इसका जाप करने से मन शांत रहता है और आपके दिमाग में बुरे विचार भी उत्पन्न नहीं होते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
अमरनाथ की यात्रा कई सारी कठिन परिस्थितियों से होकर गुजरती है। महामृत्युंजय मंत्र अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति और दीर्घायु का मंत्र है। यात्रा शुरू करने से पहले और यात्रा करते समय इस मंत्र का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके जाप से आपके जीवन में आने वाली कठिनाई दूर होती है।
खबरें और भी
भगवान शिव का ध्यान मंत्र:
ध्यायेन्नित्यं महेशं रजतगिरिनिभं चारुचंद्रावतंसं
यह मंत्र भगवान शिव के ध्यान के लिए है। यह यात्रा के उद्देश्य को सफल बनाता है और शिव की कृपा दृष्टि को भक्त पर केंद्रित करता है। इसलिए इसका जाप करना भी आपकी यात्रा को सफल बनाता है। यात्रा के दौरान मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति के नवग्रह अनुकूल होते हैं।
अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले ही अपने मन को भक्ति में लीन करें। यात्रा के दौरान केवल शिव मंत्रों का ही जाप करें।
यह भी पढ़ें- Sawan 2026: भगवान शिव का प्रिय महीना 30 जुलाई से शुरू, 28 अगस्त तक 15 प्रमुख पर्व-त्यौहार
यह भी पढ़ें- भगवान शिव की बेटी अशोक सुंदरी का जन्म कैसे हुआ? पढ़ें पद्म पुराण की रोचक कथा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Image credit- AI