मानसिक तनाव और हर बाधा होगी दूर! सोमवार को जरूर करें चंद्र देव के इन मंत्रों का जप
ज्येष्ठ अधिक मास के पहले सोमवार को भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा के साथ चंद्र देव के 108 नामों का जाप करने से मानसिक तनाव दूर होता है। यह पूजा मनोक ...और पढ़ें

चंद्र देव की पूजा से मिलेगा शुभ फल (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन महादेव के संग मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही सोमवार व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से महादेव भक्त की हर मनोकामना पूरी करते हैं और भक्तों के सभी दुख हर दूर करते हैं।
वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ अधिक मास का पहला सोमवार आज यानी 18 मई को है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से मन के कारक चंद्र देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही बिगड़े काम पूरे होते हैं। सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। अगर आप भी चंद्र देव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो आज भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करें और पूजा के समय चंद्र देव के नामों का जप करें। इससे मानसिक तनाव दूर होता है और साधक को शुभ फल मिलता है।
चंद्र देव के 108 नाम
1. ॐ केतवे नमः।
2. ॐ स्थूलशिरसे नमः।
3. ॐ शिरोमात्राय नमः।
4. ॐ ध्वजाकृतये नमः।
5. ॐ नवग्रहयुताय नमः।
6. ॐ सिंहिकासुरीगर्भसंभवाय नमः।
7. ॐ महाभीतिहराय नमः।
8. ॐ चित्रवर्णाय नमः।
9. ॐ पिंगळाक्षाय नमः।
10. ॐ फलधूम्रसंकाशाय नमः।
11. ॐ तीक्ष्णदंष्ट्राय नमः।
12. ॐ महोरगाय नमः।
13. ॐ रक्तनेत्राय नमः।
14. ॐ चित्रकारिणे नमः।
15. ॐ तीव्रकोपाय नमः।
16. ॐ महाशूराय नमः।
17. ॐ पापकंटकाय नमः।
18. ॐ क्रोधनिधये नमः।
19. ॐ छायाग्रहविशेषकाय नमः।
20. ॐ अंत्यग्रहाय नमः।
21. ॐ महाशीर्षाय नमः।
22. ॐ सूर्यारये नमः।
23. ॐ पुष्पवद्गृहिणे नमः।
24. ॐ वरदहस्ताय नमः।
25. ॐ गदापाणये नमः।
26. ॐ चित्रशुभ्रधराय नमः।
27. ॐ चित्रध्वजपताकाय नमः।
28. ॐ घोराय नमः।
29. ॐ चित्ररथाय नमः।
30. ॐ शिखिने नमः।
31. ॐ कुळत्थभक्षकाय नमः।
32. ॐ वैढूर्याभरणाय नमः।
33. ॐ उत्पातजनकाय नमः।
34. ॐ शुक्रमित्राय नमः।
35. ॐ मंदारखाय नमः।
36. ॐ शिखिनेंधपकाय नमः।
37. ॐ अंतर्वेदिने नमः
38. ॐ ईश्वराय नमः।
39. ॐ जैमिनिगोत्रजाय नमः।
40. ॐ चित्रगुप्तात्मने नमः।
41. ॐ दक्षिणाभिमुखाय नमः।
42. ॐ मुकुंदवरप्रदाय नमः।
43. ॐ महासुरकुलोद्भवाय नमः।
44. ॐ घनवर्णाय नमः।
45. ॐ लघुदेहाय नमः।
46. ॐ मृत्युपुत्राय नमः।
47. ॐ उत्पातरूपधारिणे नमः।
48. ॐ अदृश्याय नमः।
49. ॐ कालाग्निसन्निभाय नमः।
50. ॐ नृपीठाय नमः।
51. ॐ ग्रहकारिणे नमः।
52. ॐ सर्वोपद्रवकारकाय नमः।
53. ॐ चित्रप्रसूताय नमः।
54. ॐ अनलाय नमः।
55. ॐ सर्वव्याधिविनाशकाय नमः।
56. ॐ अपसव्यप्रचारिणे नमः।
57. ॐ नवमेपापदायकाय नमः।
58. ॐ पंचमेशोकदाय नमः।
59. ॐ उपरागगोचराय नमः
60. ॐ पुरुषकर्मणे नमः।
61. ॐ तुरीयेस्थेसुखप्रदाय नमः।
62. ॐ तृतीयेवैरदाय नमः।
63. ॐ पापग्रहाय नमः।
64. ॐ स्फोटकारकाय नमः।
65. ॐ प्राणनाथाय नमः।
66. ॐ पंचमेश्रमकारकाय नमः।
67. ॐ द्वितीयेस्फुटवाग्धत्रे नमः।
68. ॐ विषाकुलितवक्त्राय नमः।
69. ॐ कामरूपिणे नमः।
70. ॐ सिंहदंताय नमः।
71. ॐ सत्योपनृतवते नमः।
72. ॐ चतुर्थेवमातृनाशाय नमः।
73. ॐ नवमेपितृनाशाय नमः।
74. ॐ अंतेवैरप्रदाय नमः।
75. ॐ सुतानंदनबंधकाय नमः।
76. ॐ सर्पाक्षिजाताय नमः।
77. ॐ अनंगाय नमः।
78. ॐ कर्मराश्शुद्भवाय नमः।
79. ॐ अपांतेकीर्तिदाय नमः।
80. ॐ सप्तमेकलहप्रदाय नमः।
81. ॐ अष्टमेव्याधिकर्त्रे नमः।
82. ॐ धनेबहुसुखप्रदाय नमः।
83. ॐ जननेरोगदाय नमः।
84. ॐ ऊर्ध्वमूर्धजाय नमः।
85. ॐ ग्रहनायकाय नमः।
86. ॐ पापदृष्टये नमः।
87. ॐ खेचराय नमः।
88. ॐ शांभवाय नमः।
89. ॐ आशेषपूजिताय नमः।
90. ॐ शाश्वताय नमः।
91. ॐ वटाय नमः।
92. ॐ शुभाशुभफलप्रदाय नमः।
93. ॐ धूम्राय नमः।
94. ॐ सुधापायिने नमः।
95. ॐ निशाकराय नमः।
96. ॐ भक्तवत्सलाय नमः।
97. ॐ सिंहासनाय नमः।
98. ॐ केतुमूर्तये नमः।
99. ॐ रवींदुद्युतिनाशकाय नमः।
100. ॐ अमराय नमः।
101. ॐ पीठकाय नमः।
102. ॐ विष्णुदृष्टाय नमः।
103. ॐ अमरॆश्वराय नमः।
104. ॐ भक्तरक्षकाय नमः।
105. ॐ वैचित्र्यकपोलस्यंदनाय नमः।
106. ॐ विचित्रफलदायिने नमः।
107. ॐ भक्ताभीष्टफलदाय नमः।
108. ॐ केतवे नमः।
यह भी पढ़ें- Somwar Daan: सोमवार के दिन पूजा के बाद करें इन चीजों का दान, पूरी होगी मनचाही मुराद
यह भी पढ़ें- God Shiva: सोमवार के दिन इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, दूर होंगी सारी परेशानियां
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।