Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guruwar Upay: गुरुवार को पूजा के समय भगवान विष्णु को अर्पित करें ये चीजें, धन से भर जाएगी तिजोरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 11 Sep 2024 09:38 PM (IST)

    सनातन धर्म में गुरुवार व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु संग देवगुरु बृहस्पति की पूजा की जाती है। भगवान विष्णु की पूजा (Guruwar Puja Vidhi) ...और पढ़ें

    Guruwar Upay: गुरुवार व्रत का धार्मिक महत्व
    Guruwar Upay: गुरुवार व्रत का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. देवगुरु बृहस्पति धनु और मीन राशि के स्वामी हैं।
    2. कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति उच्च के होते हैं।
    3. वर्तमान समय में बृहस्पति देव वृषभ राशि में विराजमान हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जगत के पालनहार भगवान विष्णु की महिमा निराली है। अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। उनकी कृपा से भक्तजनों की सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साधक गुरुवार के दिन भक्ति भाव से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करते हैं। इस शुभ अवसर पर मंदिरों में भी विशेष पूजा-आरती की जाती है। धार्मिक मत है कि गुरुवार के दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण हो जाती हैं। ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को ये चीजें जरूर अर्पित करें।

    यह भी पढ़ें: Guruvar Vrat: गुरुवार का व्रत रखने वाले ऐसे करें बृहस्पति देव की पूजा, साथ ही जानिए आरती

    अर्पित करें ये चीजें

    • अगर आप भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो पूजा के समय उन्हें श्रीफल अवश्य अर्पित करें। भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी को श्रीफल अति प्रिय है। आप एकाक्षी नारियल भी अर्पित कर सकते हैं। श्रीफल अर्पित करने से भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है। भगवान विष्णु की कृपा से साधक को हर कार्य में सफलता मिलती है।
    • अगर आप धन संबंधी परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन पूजा के समय भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी को तुलसी की मंजरी अवश्य अर्पित करें। भगवान विष्णु को तुलसी माता अति प्रिय है। तुलसी मंजरी अर्पित करने से भी भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से साधक की आर्थिक समस्या दूर हो जाती है। इसके साथ ही सुख और सौभाग्य में वद्धि होती है।
    • अगर आप जीवन में तरक्की और उन्नति पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन पूजा के समय भगवान विष्णु को चावल की खीर अर्पित करें। इस उपाय को करने से साधक को हर कार्य में सफलता मिलती है। साथ ही घर में सकारात्मक शक्ति का संचार होता है।
    • भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन पूजा के समय लक्ष्मी नारायण जी को गांठ वाली हल्दी अवश्य अर्पित करें। भगवान विष्णु को हल्दी प्रिय है। वहीं, पूजा समाप्त होने के बाद हल्दी को पीले रंग के कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आय में बढ़ोतरी होने लगती है।

    यह भी पढ़ें: Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन पूजा के समय करें ये आसान उपाय, खुल जाएंगे किस्मत के द्वार

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।