Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें ये सरल उपाय, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 14 Nov 2024 04:50 PM (IST)

    धार्मिक मत है कि शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा (Maa Laxmi Puja Vidhi) करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही स ...और पढ़ें

    Maa Laxmi: मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें ?
    Maa Laxmi: मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें ?

    HighLights

    1. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को प्रिय है।
    2. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
    3. शुक्रवार को शुक्र देव की भी पूजा की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही लक्ष्मी वैभव व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही धन संबधी परेशानी दूर हो जाती है। ज्योतिष भी सुखों में वृद्धि और संकटों से मुक्ति के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करने की सलाह देते है। साधक शुक्रवार के दिन भक्ति भाव से धन की देवी मां लक्ष्मी संग भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। इस दिन पूजा के समय विशेष उपाय भी किया जाता है। इन उपायों को करने से साधक पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन पूजा के समय ये उपाय अवश्य करें।

    यह भी पढ़ें: Lakshmi Puja: शुक्रवार के दिन इस आसान विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    शुक्रवार के उपाय

    • धन की देवी मां लक्ष्मी को सफेद और लाल रंग के फूल अति प्रिय है। अतः पूजा के समय मां लक्ष्मी को कमल और गुलाब का फूल अवश्य ही अर्पित करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं। 
    • अगर आप कुंडली में शुक्र मजबूत करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद श्वेत वस्त्र धारण करें। साथ ही सफेद रंग के चीजों का दान करें। आप चावल, आटा, दूध, दही आदि चीजों का दान कर सकते हैं। इन चीजों के दान से सब बिगड़े काम बन जाते हैं। 
    • अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की भक्ति भाव से पूजा करें। वहीं, पूजा के समय प्रसाद में चावल की खीर और श्रीफल अर्पित करें। इस उपाय को करने से आय में बढ़ोतरी होती है। 
    • करुणा एवं ममता की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने हेतु कमलगट्टे की माला से उनके नामों का जप करें। मां लक्ष्मी के नामों का जप करने से सभी दुख दूर हो जाते हैं।
    • सभी प्रकार के दुख एवं संकटों से निजात पाने के लिए सोलह शुक्रवार को लक्ष्मी वैभव व्रत करें। इस व्रत को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

      यह भी पढ़ें: नवंबर महीने में इतने दिन बजेंगी शहनाइयां, नोट करें सही डेट एवं लग्न मुहूर्त

  • अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।