विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गणेश चतुर्थी 2026: बप्पा को जल्द करना है प्रसन्न? जरूर करें इन 10 शक्तिशाली मंत्रों का जप

Published: Mon, 14 Sep 2026 10:20 AM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2026 01:33 PM (IST)

गणेश चतुर्थी 2026 पर भगवान गणेश के इन 5 सिद्ध मंत्रों का जप करें। सुख-समृद्धि और कर्ज से मुक्ति पाने के आसान उपाय जानें।

आप भी करें मंत्र जप (AI-Generated image)

आप भी करें मंत्र जप (AI-Generated image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व 14 सितंबर को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का विशेष महत्व है, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश का प्राकट्य हुआ था। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, घर-घर में बप्पा की प्रतिमा स्थापित करते हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं।

माना जाता है कि पूजा के साथ अगर सही मंत्रों का उच्चारण किया जाए, तो भगवान गणेश बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में सुख, शांति और तरक्की चाहते हैं, तो इस गणेश चतुर्थी पर अपनी जरूरत के अनुसार इन 10 खास मंत्रों का जप जरूर करें:

1. ॐ गणेश ऋणं छिंधि वरं हुं नमः फट्।

2. ऊँ श्रीं गं सौम्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा।

3. ॐ गं गणपतये नमः

4. ॐ वक्रतुण्डाय हुं।

5. ॐ एकदंताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो दंति प्रचोदयात्।

6. वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

7. ॐ लम्बोदराय नमः॥ या ॐ विघ्नेश्वराय नमः॥

8. ॐ नमो हेरम्ब मद मोहित मम् संकटान निवारय-निवारय स्वाहा।

9. ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतये। वर्वर्द सर्वजन्म में वषमान्य नम:।।

10. श्री गणेशाय नम:

इन मंत्रों के जप से मिलेगी सुख-समृद्धि

गणेश जी के इन मंत्रों का जप करते समय मन की पवित्रता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। पूजा के दौरान पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें और लाल रंग के आसन का इस्तेमाल करें। अगर संभव हो तो रुद्राक्ष या रक्त चंदन (लाल चंदन) की माला से प्रतिदिन कम से कम 108 बार अपने चुनिंदा मंत्र का जप करें। लेकिन, गणेश चतुर्थी पर इन मंत्रों का जप बेहद फलदायी माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा से किए गए इन मंत्रों के उच्चारण से भगवान गणेश शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्त के जीवन से सभी कष्टों व विघ्न-बाधाओं को दूर कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। पूजा के अंत में बप्पा को मोदक और दूर्वा चढ़ाकर आरती जरूर करें। इससे श्री गणेश का आशीर्वाद और घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी 2026: सुबह नहीं कर पाए गणपति स्थापना? न हों परेशान, पढ़ें पूजा के अन्य शुभ मुहूर्त और पूरी विधि

यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी की रात गलती से चांद दिख जाए तो क्या करें? पढ़ें मिथ्या दोष से बचने के 3 उपाय 

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।