Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार इन चीजों से करें महादेव का अभिषेक, दूर होंगी जीवन की सभी परेशानियां
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में देवों के देव महादेव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही करियर और ...और पढ़ें

Mahashivratri 2026: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार 15 फरवरी यानी आज देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व (Mahashivratri 2026 Shubh Muhurat) धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भक्तजन देवों के देव महादेव और मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा कर रहे हैं। साथ ही महाशिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।

सनातन शास्त्रों में निहित है कि भगवान शिव का अभिषेक करने से साधक की मनोकामना जल्द पूरी होती है। साथ ही सुख, सौभाग्य और आय में वृद्धि होती है। अगर आप भी महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार इन चीजों से महादेव का अभिषेक (Lord Shiva Puja Remedies) करें।
राशि अनुसार अभिषेक (Zodiac-wise Shivling Abhishek)
- मेष राशि के जातक पूजा के समय शहद से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
- वृषभ राशि के जातक पूजा के समय गाय के कच्चे दूध से शिव का अभिषेक करें।
- मिथुन राशि के जातक गंगाजल में मदार के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- कर्क राशि के जातक भगवान शिव की पूजा के समय शुद्ध दही या घी से अभिषेक करें।
- सिंह राशि के जातक गंगाजल में सुगंध या शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- कन्या राशि के जातक पूजा के समय गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर का अभिषेक करें।
- तुला राशि के जातक पूजा के समय शुद्ध घी से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
- वृश्चिक राशि के जातक पूजा के समय गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- धनु राशि के जातक गाय के कच्चे दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- मकर राशि के जातक काले तिल मिश्रित गंगाजल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- कुंभ राशि के जातक गंगाजल में साबुत उड़द मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
- मीन राशि के जातक पूजा के समय गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के 48 घंटे बाद सूर्य ग्रहण! निशिता काल पूजा में भूलकर भी न करें ये गलती
यह भी पढ़ें- Mahashivratri Katha: महाशिवरात्रि के दिन करें इस कथा का पाठ, महादेव की कृपा से पूरी होंगी मनोकामनाएं
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।