यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Puja Path Tips: देवी-देवताओं को नारियल चढ़ाते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान
Puja Ka Nariyal हिंदू धर्म में नारियल का विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक अनुष्ठानों जैसे हवन पूजा-पाठ आदि में नारियल का विशेष रूप से इस्तेमाल किया जा ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Nariyal Importance: हिंदू धर्म में प्रत्येक देवी-देवता की आराधना करने के अलग-अलग तरीका बताया गया है। इसी तरह देवी-देवता की पूजा के दौरान सही नारियल का चुनाव भी जरूरी है। तभी आपको पूजा का पूर्ण फल प्राप्त हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन-सा नारियल किस देवी-देवता पर चढ़ाना शुभ होता है।
विष्णु जी को न चढ़ाएं ऐसा नारियल
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी को हमेशा साबुत नारियल चढ़ाना चाहिए। उन्हें कभी भी फोड़कर नारियल न चढ़ाएं। नारियल के साथ फल और फूल चढ़ाना भी लाभकारी होता है। इसके साथ ही आप भगवान को गीला खोल वाला नारियल भी चढ़ा सकते हैं। शिवालय में भी साबुत नारियल ही चढ़ाना चाहिए। क्योंकि इन सभी स्थानों पर नारियल को प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है।
किन्हें चढ़ाएं जटा वाले नारियल
तामसिक देवी-देवताओं जैसे मां काली, काल भैरव जी को जटा वाला नारियल अर्पित करना शुभ माना गया है। इसके साथ ही यह नारियल हनुमान जी को भी चढ़ाया जा सकता है। ऐसा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
यह भी पढ़ें - Benefits of Coconut: घर में नारियल रखने से मिलते हैं कई चमत्कारी लाभ, खुल जाते हैं तरक्की के रास्ते
किन्हें चढ़ाएं फोड़ा हुआ नारियल
हनुमान जी, काल भैरव और माता रानी के मंदिर में नारियल चढ़ाते समय इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा नारियल को फोड़कर चढ़ाएं, क्योंकि यहां पर नारियल को बलि के रूप में चढ़ाया जाता है।
खबरें और भी
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें
इन बातों का रखें ध्यान
किसी विशेष उद्देश्य से की गई पूजा के बाद भी नारियल फोड़कर भगवान के आगे चढ़ाया जाता है। लेकिन वहीं, मन्नत पुरी होने के बाद भगवान को साबुत नारियल चढ़ाना ज्यादा शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें - New Year Vastu Tips: वास्तु के अनुसार इस तरह सजाएं अपना घर, शानदार रहेगा आने वाला साल
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
Picture Credit: Freepik