यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tulsi Puja Vidhi: पौष माह में तुलसी की ऐसे करें पूजा, पहिए की तरह बदलेगी किस्मत
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के बाद पौष (Paush Month 2024) के महीने की शुरुआत होती है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष पौष माह का प्रारंभ 16 दिसंबर से हो रहा है। इस म ...और पढ़ें

HighLights
- पौष माह का प्रारंभ 16 दिसंबर से हो रहा है।
- पौष माह में तुलसी पूजा का विशेष महत्व है।
- उपासना करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में 10वां महीना पौष होता है। सनातन शास्त्रों में इस माह का विशेष उल्लेख देखने को मिलता है। पौष माह को पूस के नाम से भी जाना जाता है। इस माह में शुभ और मांगलिक कार्य नही किए जाते हैं। सूर्य और पितरों को प्रसन्न करने के लिए पौष माह को उत्तम माना जाता है। इस माह में तुलसी पूजा का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि मां तुलसी की उपासना करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और धन लाभ के योग बनते हैं। यदि आप जीवन में आप धन में वृद्धि चाहते हैं, तो पौष माह में रोजाना तुलसी (Tulsi Puja Vidhi) की उपासना करें। इससे जातक को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जातक की किस्मत चमक सकती है।
(9).jpg)
तुलसी पूजा विधि
- पौष में रोजना सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
- इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें। इस दौरान सूर्य देव के मंत्रों का जप करें।
- मंदिर की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें।
- पौधे को चुनरी और फूलों की माला अर्पित करें।
- इसके बाद तुलसी में जल दें। पौधे के बाद देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें।
- मां तुलसी के मंत्रों का जप करें।
- मां तुलसी से सच्चे मन से सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए कामना करें।
- अंत में भोग लगाकर लोगों में प्रसाद का वितरण करें।
(7).jpg)
यह भी पढ़ें: Paush Month Festival List 2025: सोमवती अमावस्या से लेकर पौष पूर्णिमा तक, देखें व्रत-त्योहार की सही डेट
तुलसी पूजा से मिलते हैं ये लाभ
- धार्मिक मान्यता है कि तुलसी पूजा करने से धन लाभ के योग बनते हैं।
- भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर जातक की सभी मुरादें पूरी करते हैं।
- सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
- जीवन में आ रहे दुख और संकट से मुक्ति मिलती है।
- बुरी शक्तियों से छुटकारा मिलता है।
पूजा के दौरान जरूर करें तुलसी के इन मंत्रों का जप
महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।
तुलसी स्तुति मंत्र -
देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः
नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।
तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।
धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।
तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।
इस उपाय से आर्थिक तंगी होगी दूर
अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो इस समस्या को दूर करने के लिए तुलसी के पत्तों को लाल कपड़े में बांध लें। इसके बाद इसे कुछ समय के लिए मंदिर में रखें। फिर इसे तिजोरी या पर्स में रखें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी खत्म होती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Paush Month 2024 Date: कब से शुरू रहा है पौष माह? यहां पढ़ें इसका धार्मिक महत्व और नियम
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।