Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    New Year 2026: नए साल के पहले दिन पूजा के समय करें ये आसान उपाय, चमक उठेगा सोया भाग्य

    Updated: Tue, 23 Dec 2025 08:00 PM (GMT+05:30)

    नया साल 2026 गुरु प्रदोष व्रत के साथ शुरू हो रहा है, जो भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन शिव पूजा से अशुभ ग्रहों के प्रभाव समाप्त होते हैं और शनिदेव, र ...और पढ़ें

    New Year 2026: नए साल के कारगर उपाय

    New Year 2026: नए साल के कारगर उपाय 

    HighLights

    1. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है।

    2. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

    3. विष्णु जी की पूजा से हर मनोकामना पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नए साल यानी साल 2026 का आगाज होने वाला है। लोगों के मन में नए साल को लेकर बेहद उत्साह और उमंग है। हर कोई बेसब्री से नए साल का इंतजार कर रहे हैं। नए साल के पहले दिन गुरु प्रदोष व्रत का महासंयोग पड़ रहा है। यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव की विशेष पूजा की जाएगी।

    Shanidev

    ज्योतिषियों की मानें तो भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। साथ ही न्याय के देवता शनिदेव और मायावी ग्रह राहु और केतु की कृपा बरसती है। अगर आप भी न्याय के देवता शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो नए साल के पहले दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय ये उपाय जरूर करें।

    उपाय

    • नए साल के पहले दिन सुविधा होने पर गंगा स्नान करें अन्यथा गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। इसके बाद सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। वहीं, सफेद रंग के वस्त्र धारण कर गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से न्याय के देवता शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
    • अगर आप मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो नए साल के पहले दिन यानी गुरु प्रदोष व्रत पर पूजा के समय दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही भगवान शिव को सफेद रंग के फल और मिठाई अर्पित करें। इस उपाय को करने से चंद्र देव की कृपा साधक पर बरसती है।
    • नए साल के पहले दिन यानी गुरु प्रदोष व्रत के दिन शनि से संबंधित चीजों का दान करें। आप काले तिल, काले कंबल और चमड़े के जूते और चप्पल का दान करें। इस उपाय को करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है।
    • अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो नए साल के पहले दिन तुलसी जी की पूजा अवश्य करें। पूजा के बाद तुलसी की परिक्रमा अवश्य करें। वहीं, संध्याकाल में तुलसी जी की आरती करें। इस उपाय को करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    यह भी पढ़ें- New Year 2026: नए साल से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी