विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आपको पता हैं भगवान शिव के ये 3 विशेष नाम? सावन में जल चढ़ाते वक्त इनका उच्चारण करना बेहद फलदायी

Published: Wed, 05 Aug 2026 11:00 AM (IST)

सावन मास में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय भगवान शिव के तीन विशेष नामों का उच्चारण करने से मनोकामनाएं पूर्ण ...और पढ़ें

सावन मास शिवलिंग पर जलाभिषेक करे भगवान शिव के 3 चमत्कारी नामों के साथ (Picture Credits- AI Image)

सावन मास शिवलिंग पर जलाभिषेक करे भगवान शिव के 3 चमत्कारी नामों के साथ (Picture Credits- AI Image)

HighLights

  1. सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय नाम जपें।

  2. अष्टकेश्वर, कुंदकेश्वर, शंभवेश्वर महादेव के नाम लें।

  3. मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, कष्ट दूर होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन की पावन शुरुआत हो चुकी है। अन्य मासों की तुलना में श्रावण मास का महीना अत्यंत पवित्र, धार्मिक और भगवान शिव की साधना और पूजा के लिए विशेष माना जाता है। यह समय भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक भी है।

सावन मास में भगवान शिव के भक्त उनकी अलग-अलग विधि से पूजा करते हैं। कोई उनका जलाभिषेक करना पसंद करता है, तो कुछ लोग सावन के महीने में शिवजी को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि, सावन के महीने में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय अगर महादेव के इन तीन विशेष नामों का उच्चारण किया जाए, तो शिव पुराण के अनुसार भगवान शंकर खुद उसकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।

भगवान शिव के 3 नाम

शिव पुराण में भगवान शिव ने खुद बताया है कि, श्रावण मास के पवित्र महीने में जो भी भक्त शिवलिंग पर जल चढ़ाने के साथ मेरे इन तीन नामों का उच्चारण करता है, उस पर सदैव मेरी कृपा रहती है।

वे नाम हैं- 'हे अष्टकेश्वर महादेव', 'हे कुंदकेश्वर महादेव','हे शंभवेश्वर महादेव'

शिवलिंग पर जला अर्पित करते समय आंखों को बंद करके इन नाम का स्पष्ट रूप से उच्चारण करने से मानसिक शांति के साथ शारीरिक कष्ट, तनाव और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

अष्टकेश्वर महादेव कौन हैं?

स्कंद पुराण के काशी खंड अध्याय के अनुसार, काशी के कई स्थानों पर अलग-अलग देवी-देवताओं का उल्लेख देखने को मिलता है। भगवान शिव का एक नाम और स्वरूप 'अष्टकेश्वर महादेव' जिनकी पूजा-अर्चना करने से जीवन में तमाम तरह के रोग, कष्ट और शारीरिक पीड़ाओं से मुक्ति मिलती है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में अष्टकेश्वर महादेव का प्राची मंदिर भी है।

इसके अलावा 'कुंदकेश्वर महादेव' का मंदिर मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में है, जिसे लेकर भक्तों के बीच मान्यता है कि, इस मंदिर में दर्शन मात्र से ही कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

वहीं भगवान शिव का अत्यंत कल्याणकारी रूप 'शंभवेश्वर महादेव' का नाम लेने से जीवन में तनाव, निराशा, अकेलापन और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। अब अगली बार भगवान शिव की पूजा करने जाए तो उनके ये तीन नाम लेना मत भूलना।

यह भी पढ़ें- सावन 2026 : इस प्राचीन शिव मंदिर से जुड़ी है अश्वत्थामा की रहस्यमयी कथा, आज भी करने आते हैं पूजा

यह भी पढ़ें- सावन 2026: शिव पूजा में किस तेल का दीपक जलाना होता है शुभ? स्कंद पुराण में बताए गए हैं जरूरी नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।