Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tulsi Puja Ke Niyam: तुलसी पूजा के इन नियमों का करें पालन, घर में सदैव रहेगा मां लक्ष्मी का वास

    By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Fri, 12 Jan 2024 12:37 PM (IST)

    तुलसी के पास सुबह और शाम दीपक जलाने और पूजा-अर्चना करने का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और धन की कभी कमी नही ...और पढ़ें

    Tulsi Puja Ke Niyam: तुलसी पूजा के इन नियमों का करें पालन, घर में सदैव रहेगा मां लक्ष्मी का वास
    Tulsi Puja Ke Niyam: तुलसी पूजा के इन नियमों का करें पालन, घर में सदैव रहेगा मां लक्ष्मी का वास

    HighLights

    1. सनातन धर्म में तुलसी पूजा का अहम महत्व है।
    2. तुलसी की पूजा करना शुभ माना जाता है।
    3. तुलसी पूजा के दौरान नियमों का पालन करना चाहिए

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Tulsi Puja Ke Niyam: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। इस पौधे को ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ माना गया है। तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। इस पौधे के पास सुबह और शाम दीपक जलाने और पूजा-अर्चना करने का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और धन की कभी कमी नही होती है। साथ ही जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। कहा जाता है कि तुलसी पूजा के दौरान नियमों का पालन न करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और घर में कंगाली आती है। चलिए जानते हैं तुलसी पूजा के नियम और पूजा से होने वाले फायदों के बारे में।

    तुलसी पूजा के नियम

    • सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठे और अपने इष्ट देवी-देवता के ध्यान से दिन की शुरुआत करें।
    • इसके बाद स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें।
    • तुलसी में जल अर्पित करें।
    • तुलसी को सिंदूर लगाएं और फूल अर्पित करें।
    • तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं।
    • तुलसी स्तोत्र पाठ और तुलसी आरती करें।
    • इसके बाद फल और मिठाई का भोग लगाएं।
    • अंत में प्रसाद का वितरण करें।

    यह भी पढ़ें: Vivah Yog: इस साल इन राशियों के घर बजेगी शहनाई, बन रहा है विवाह का योग

    तुलसी पूजा के लाभ

    • तुसली की पूजा करने से सदैव बरकत होती है।
    • भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
    • घर में खुशियों का आगमन होता है।
    • दुखों से छुटकारा मिलता है।
    • बुरी शक्तियां दूर होती हैं।

    तुलसी पूजा का महत्व

    सनातन धर्म में तुलसी पूजन का अहम महत्व है। मान्यता है कि रोजाना विधिपूर्वक तुलसी की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है और व्यक्ति को जीवन में कभी धन की कमी का सामना नही करना पड़ता है। साथ ही घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

    यह भी पढ़ें: Ram darbar Puja Vidhi: घर पर ही ऐसे करें राम दरबार की पूजा, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम

    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर: ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी''।

    Pic Credit - Freepik

    खबरें और भी