Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'व' से वाणी, 'व' से वेदिका: देवी-देवताओं और प्रकृति से जुड़े 10 नाम जो कभी पुराने नहीं पड़ते!

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 07:00 PM (GMT+05:30)

    बच्चियों के लिए 10 सुंदर वैदिक नामों और उनके आध्यात्मिक अर्थों के बारे में जानिए। ये नाम संस्कृत ग्रंथों और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित हैं, जो ज्ञान ...और पढ़ें

    बेबी गर्ल के लिए वी से शुरू होने वाले 10 वैदिक नाम (Picture Credits- AI Image)

    बेबी गर्ल के लिए वी से शुरू होने वाले 10 वैदिक नाम (Picture Credits- AI Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक नामों में एक आध्यात्मिक शक्ति छिपी होती है। ऐसे नाम आमतौर पर संस्कृत के खास अर्थों, पवित्र ग्रंथों और सांस्कृतिक विरासत से लिए जाते हैं, जो ज्ञान, प्रकृति और अच्छे गुण के भाव को प्रकट करते हैं।

    वैदिक और पौराणिक ग्रंथों में लड़कियों के कई नाम लिए गए हैं। यहां लड़कियों के ऐसे ही 10 वैदिक नाम दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

    वाणी

    वाणी नाम का मलतब होता है, आवाज या बोली; यह नाम आमतौर पर ज्ञान और विद्या की देवी, मां सरस्वती से जुड़ा माना जाता है। यह नाम बोलने में स्पष्ट और बुद्धिमानी की शक्ति को दर्शाता है।

    वेदिका

    वेदिका नाम का मतलब है कि, वैदिक शैली के धार्मिक अनुष्ठानों के लिए बनाई गई वेदी। पवित्रता, आध्यात्मिकता और पवित्र ज्ञान से जुड़ाव इस नाम की खास विशेषताएं हैं। इसके साथ ही यह शब्द पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह का लगता है।

    वसुधा

    वसुधा नाम का मतलब है, पृथ्वी जो गर्माहट, सहारा और पोषण के स्त्रोत को दर्शाता है। जिस तरह से पृथ्वी शांतिपूर्वक और स्थिरता से जीवन को धारण करती है, उसी तरह यह नाम शांत और शक्ति भाव को दर्शाता है।

    वेदा

    वेदा नाम का मतलब है, ज्ञान, विद्या या पवित्र बुद्धि। यह वेद नाम के प्राचीन ग्रंथ से जुड़ा है। यह नाम काफी अर्थपूर्ण लगता है, जो ज्ञान, आत्मज्ञान और आध्यात्मिकता का प्रतिनिधित्व करता है।

    वरुणी

    वरुणी नाम में दिव्यता और नारीत्व भाव समाया है। यह नाम काफी सहज, सुंदर और खास है। इसके साथ ही इसकी मधुर लय इसे काफी यादगार बनाती है। इस नाम की उत्पत्ति पौराणिक कथाओं से संबंध रखती है जो काफी अनोखी है।

    खबरें और भी

    वत्सला

    बच्ची के लिए वत्सला नाम भी काफी प्यारा और स्नेहपूर्ण है, जो दयालुता और देखभाल का प्रतिनिधित्व करता है। वत्सला दयालुता और स्नेह का प्रतीक है, जिसे वजह से यह नाम काफी सम्मानजनक और सौम्य है।

    विनीता

    विनीता नाम का मतलब विनम्र, शालीन और शिष्टा होता है। इस नाम का जिक्र रामायण और कई अन्य पुराणों में देखने को मिलता है।

    वंदना

    वंदना नाम का मतलब उपासना, प्रार्थना और श्रद्धा भाव को दर्शाता है। इसमें भक्ति की भावना समाई है, जो कृतज्ञता और सम्मान का भाव दर्शाती है। यह नाम काफी पारंपरिक और सुनने में अच्छा लगता है।

    वैदेही

    वैदेही भी एक भारतीय नाम है, जो मां सीता से जुड़ा है। यह नाम सुंदरता, गरिमा, शक्ति और भक्ति का प्रतीक है। भारत की पौराणिक कथाओं से जुड़ा होने के कारण वैदेही नाम एक खास आध्यात्मिकता गुण से भरा है।

    वर्षा

    वर्षा का शाब्दिक अर्थ है बारिश,जो किसी भी नई ताजगी भरी शुरुआत का प्रतीक है। भारतीय परंपराओं में बारिश अक्सर आशा और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। जिस वजह से यह नाम बच्ची के लिए काफी सकारात्मकता से भरा है।

    यह भी पढ़ें- नीलम से मुक्ता तक: बच्चों के लिए 10 ऐसे 'रत्न' प्रेरित नाम, जिनमें छिपी है एक शाही आभा

    यह भी पढ़ें- अपनी नन्ही परी के लिए ढूंढ रहे हैं छोटा सा नाम? देखें 3 अक्षरों वाले ये 10 सुंदर विकल्प

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।