Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पैसा नहीं टिक रहा या उड़ गई है रातों की नींद? ये हैं कुंडली में कमजोर शनि के 10 लक्षण और सरल समाधान

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 10:26 AM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव के नाराज होने के 10 प्रमुख संकेत बताए गए हैं, जिन्हें पहचानकर व्यक्ति अपने जीवन की समस्याओं को समझ सकता है। ...और पढ़ें

    शनि देव से जुड़े 10 ऐसे संकेत जो बताते हैं वो आपसे नाराज हैं (Picture Credits- AI Image)

    शनि देव से जुड़े 10 ऐसे संकेत जो बताते हैं वो आपसे नाराज हैं (Picture Credits- AI Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष और हिंदू शास्त्रों में शनि देव को न्याय और कर्म प्रधान देवता की उपाधि दी गई है। शनि स्वभाव से गंभीर हैं, जिस वजह से उन्हें अनुशासन से रहने वाले व्यक्ति काफी पसंद हैं।

    शनिदेव भक्तों को उनके कर्म के आधार पर फल प्रदान करते हैं। जिस भी व्यक्ति की कुंडली में शनि कमजोर होता है, उन्हें पैसों की हानि से लेकर मानसिक तनाव और शारीरिक समस्या की शिकायत रह सकती है। ज्योतिष शास्त्र में 10 ऐसे खास संकेतों का जिक्र किया गया है, जो बताते हैं कि, शनि देव आपसे खुश नहीं है, इन्हें नजरअंदाज करना बड़ी भूल भी साबित हो सकती है।

    शनि देव नाराज हैं, इन 10 लक्षणों से करें पता-

    1. देरी का सामना

    जब शनि देव आपकी आदतों से खुश नहीं होते हैं, तो जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आपको देरी का सामना करना पड़ सकता है। बने-बनाए मौके आपके हाथ से निकल सकते हैं। जिस भी कार्य में आप हस्तक्षेप करेंगे, उसके विफल होने की संभावना बढ़ सकती है।

    समाधान- प्रत्येक शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे या शनि मंदिर में तिल के तेल का दीपक जलाएं।

    2. बिना बुलाई परेशानी

    ज्योतिष शास्त्र का मानना है कि, जीवन में आने वाली अचानक परेशानियां भी इस बात का संकेत हो सकती है कि, शनि देव आपसे नाराज हैं या आपकी कुंडली में शनि की स्थिति काफी कमजोर है।

    खबरें और भी

    समाधान- इस समस्या से निदान पाने के लिए शनिवार के दिन काले तिल का दान करना चाहिए। इसके अलावा 'ऊं शं शनिचराय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।

    3. गलत समझ लेना

    ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जीवन में जब आपको लोग गलत कहने या समझने लगे, तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि, शनि देव आपसे नाराज हैं।

    समाधान- इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए बुजुर्गों, मजदूरों और जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए।

    4. मेहनत के बाद भी परिणाम नहीं मिलना

    वैदिक ज्योतिष के अनुसार कई बार अधिक मेहनत करने के बाद भी परिणाम न मिलना और काम में लगातार बाधाओं का आना शनि के नाराज होने का साफ-साफ संकेत है। इस दौरान व्यक्ति को धैर्य और अनुशासन से काम लेना चाहिए।

    समाधान- प्रत्येक शनिवार के दिन 108 बार ऊं शं शनिचराय नमः मंत्र का जाप करें।

    10 warning signs shani dev is angry weak saturn astrology remedies

    5. पैसा नहीं रुकता

    ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक, मेहनत करने के बाद भी बेवजह के खर्च बढ़ना या पैसा नहीं बचना भी शनि दोष का लक्षण हो सकता है। इस दौरान व्यक्ति को धन हानि के साथ कर्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    समाधान- शनिवार के दिन काली उड़द की दाल या काले रंग के कपड़े दान करने चाहिए।

    6. मानसिक भ्रम

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर व्यक्ति को मानसिक भ्रम, फैसले लेने में परेशानी या काफी ओवरथिंक करता है, तो इसका मतलब उसकी कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में विराजमान हैं। कई बार यह शनि महादोष के कारण भी हो सकता है।

    समाधान- शनिवार के दिन सच्चे मन से तिल का तेल अर्पण करना चाहिए।

    7. निरंतर नकारात्मकता

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लगातार नकारात्मक ऊर्जा का बना रहना, मानसिक तनाव और आत्मविश्वास में कमी का मतलब शनि देव के नाराज होने के प्रमुख लक्षणों में से एक है। इस दौरान व्यक्ति को काफी ज्यादा संघर्ष और निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

    समाधान- हर मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है।

    8. नींद न आना

    ज्योतिष शास्त्र और ग्रह शास्त्र के अनुसार जब व्यक्ति को नींद न आना या मन बेचैन होने की समस्या सताती है, तो यह कुंडली में शनि ग्रह के कमजोर होने के प्रमुख लक्षणों में शामिल है।

    समाधान- जिन भी लोगों को इस तरह की समस्या सताती है, उन्हें तिल के तेल का दीया जालना चाहिए और शनि से जुडे़ मंत्रों का जाप करें।

    9. रिश्ते में तनाव

    वैदिक ज्योतिष के अनुसार, रिश्ते में लगातार तनाव की स्थिति रहना या अचानक से दूरियों आना शनि के नाराज होने का संकेत हो सकता है। इस दौरान व्यक्ति को अपने रिश्ते सच्चाई और ईमानदारी के साथ निभाना चाहिए।

    10. अवरुद्ध प्रगति

    जब कुंडली में शनि देव की स्थिति अशुभ और कमजोर रहती है, तो व्यक्ति को काम में असफलता तो मिलती ही है। इसके अलावा कार्य की प्रक्रिया के दौरान भी कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं।

    समाधान- इस समस्या से निदान पाने के लिए शनिवार के दिन झूठ और बुरे कार्यों को करने से बचना चाहिए। इसके अलावा दान-पुण्य जितना हो सके उतना करें।

    यह भी पढ़ें- शनि देव को नहीं पसंद हैं ये 5 काम, करेंगे तो पड़ सकता है पछताना

    यह भी पढ़ें- कैसे पहचानें कि आप पर है शनि देव की विशेष कृपा? जानें 4 शुभ संकेत 

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।