Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कहीं आप भी तो नहीं कर रहे रात को ये 4 काम? गरुड़ पुराण के अनुसार यही है कंगाली की जड़

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 10:45 AM (IST)

    गरुड़ पुराण में रात के समय कुछ कार्यों को न करने की सलाह दी गई है, क्योंकि इन्हें करने से व्यक्ति को कंगाली और अशांति का सामना करना पड़ सकता है। इसमें ...और पढ़ें

    रात को कौन से काम न करें? (Picture Credits - AI image)

    रात को कौन से काम न करें? (Picture Credits - AI image)  

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में 18 महापुराण हैं, जिनमें गरुड़ पुराण को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। इसमें मृत्यु, परलोक और आत्मा की यात्रा के बारे में वर्णन किया गया है। इसके अलावा दैनिक दिनचर्या से जुड़े नियम के बारे में बताया गया है। गरुड़ पुराण में कुछ कामों के बारे में उल्लेख किया गया है, जिन्हें रात को करने से व्यक्ति को जीवन में कंगाली का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही घर में अशांति का माहौल रहता है।

    इसलिए गरुड़ पुराण में बताए गए नियम के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताते हैं कि रात को भूलकर भी कौन से काम नहीं करने चाहिए।

    1.अंतिम संस्कार- हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद विधिपूर्वक अंतिम संस्कार करने का विधान है, जिसे दाह संस्कार भी कहा जाता है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि रात में अंतिम संस्कार नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, रात में दाह संस्कार करने से आत्मा को मुक्ति की प्राप्ति नहीं होती और आत्मा को परलोक की यात्रा में कई तरह के कष्टों का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से रात में अंतिम संस्कार करने से मना किया जाता है।

    garud puran  (11)

    (Picture Credits - AI image)  

    2. रात को मृत शरीर को अकेला छोड़ना- जब किसी की मृत्यु रात के समय होती है, तो उसके शव को रात भर रखा जाता है और सुबह होने का इंतजार किया जाता है, क्योंकि रात में अंतिम संस्कार करने की मनाही है। एक बात का विशेष ध्यान रखें किरात के समय शव को भूलकर भी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि रात के समय बुरी शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं। ऐसे में अगर शव को अकेला छोड़ दिया जाता है, तो मृत शरीर में बुरी शक्तियां प्रवेश कर सकती हैं। इसलिए शव के पास बैठे रहना चाहिए और धूप-दीप जलाए रखना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- गरुड़ पुराण में लिखा है साफ-साफ, कभी न करें इन चीजों का दान

    3. घर की साफ-सफाई- गरुड़ पुराण में बताया गया है कि रात के समय भूलकर भी घर की साफ-सफाई नहीं करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस तरह की गलती को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और व्यक्ति को जीवन में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए रात को घर की साफ-सफाई करने से बचना चाहिए।

    खबरें और भी

    4. तुलसी में जल- धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी में जल देने और पौधे की पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है, लेकिन रात के समय में तुलसी में जल नहीं देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस तरह की गलती को करने से घर पर दरिद्रता छा सकती है।

    यह भी पढ़ें- गरुड़ पुराण में अंतिम संस्कार के नियम: दामाद क्यों नहीं देता सास-ससुर की अर्थी को कंधा?

    यह भी पढ़ें- श्राद्ध पक्ष में सबसे पहले कौवे को ही क्यों कराया जाता है भोजन? इसके पीछे छिपा है बड़ा कारण

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।