Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Valentine's Day 2026: सावधान! कहीं गलत गिफ्ट न बिगाड़ दे बात, राशि के अनुसार ही चुनें वैलेंटाइन डे का सरप्राइज

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 02:17 PM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सही गिफ्ट (Valentine's Day 2026) रिश्ते को और भी मजबूत कर सकता है। इसमें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए गिफ्ट्स बताए ...और पढ़ें

    Valentine's Day 2026: वैलेंटाइन डे गिफ्ट्स। (Ai Generated)

    Valentine's Day 2026: वैलेंटाइन डे गिफ्ट्स। (Ai Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Valentine's Day 2026: वैलेंटाइन डे बस कुछ ही दिन दूर है। वैसे तो प्यार जताने के लिए किसी तोहफे की जरूरत नहीं होती, लेकिन एक सही सरप्राइज आपके रिश्ते की गहराई को बढ़ा सकता है। वहीं, एक गलत गिफ्ट आपकी मेहनत पर पानी फेर सकता है। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि हर व्यक्ति का स्वभाव उसकी राशि से प्रभावित होता है। अगर आप इस साल अपने पार्टनर को उनकी राशि के अनुसार तोहफा देंगे, तो न केवल वे खुश होंगे बल्कि सितारों का साथ आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा, तो चलिए राशि के अनुसार पार्टनर के लिए परफेक्ट गिफ्ट जानते हैं।

    Valentine's Day 2025 gifts zodiac 1

    अग्नि तत्व की राशि

    • मेष: इस राशि के लोगों को अपने पार्टनर को लाल रंग की कोई वस्तु, स्पोर्ट्स वॉच या कोई ऐसा गैजेट देना चाहिए।
    • सिंह: इस राशि के लोगों को सोने की ज्वेलरी या कोई ब्रांडेड सनग्लासेस अपने साथी को देना चाहिए।
    • धनु: इस राशि के जातक को धर्म से जुड़ी किताबें या ट्रेवल वाउचर अपने लव वन्स को देना चाहिए।

    पृथ्वी तत्व की राशि

    • वृषभ: इस राशि के लोग अपने पार्टनर को सफेद या चांदी की वस्तुएं, लग्जरी परफ्यूम या चॉकलेट्स दें।
    • कन्या: इस राशि के लोग अपने साथी को पन्ने की अंगूठी या कोई आर्गेनाइजर अपने साथी को गिफ्ट करें।
    • मकर: इस राशि के लोगों को अपने पार्टनर को काले या नीले रंग की लेदर की वस्तुएं या एक क्लासिक घड़ी देनी चाहिए।

    वायु तत्व की राशि

    • मिथुन: इस राशि के लोग अपने पार्टनर को स्मार्टफोन या हेडफोन्स गिफ्ट करें।
    • तुला: इस राशि के लोग अपने पार्टनर को पेंटिंग्स, फूलों का बुके गिफ्ट करना चाहिए।
    • कुंभ: इस राशि के जातक को अपने साथी को कोई मॉडर्न आर्ट या कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट गिफ्ट करना चाहिए।

    जल तत्व की राशि

    • कर्क: इस राशि के लोग अपने पार्टनर को चांदी का कोई सामान, मोती या घर की सजावट की चीजें देनी चाहिए।
    • वृश्चिक: इस राशि के जातक को अपने साथी को लाल या मरून रंग के कपड़े या कोई परफ्यूम देना चाहिए।
    • मीन: इस राशि के लोग अपने पार्टनर को म्यूजिक से जुड़ी चीजें या फिर कोई शोपीस गिफ्ट देना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- वैलेंटाइन डे पर डेजर्ट सफारी से लेकर मिशेलिन-स्टार डिनर तक, अबू धाबी में हर कपल के लिए है कुछ न कुछ खास

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।