Aaj Ka Panchang 22 March 2026: चैत्र नवरात्र के चौथे दिन होगी मां कूष्मांडा-बप्पा की पूजा, पढ़ें पंचांग
Aaj ka Panchang 22 मार्च 2026 के अनुसार, आज चैत्र नवरात्र का चौथा दिन है। आज मां कूष्मांडा और गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की जाएगी। आइए पढ़ते हैं आज का ...और पढ़ें

Aaj ka Panchan 22 March 2026: आज का पंचांग (AI Generated Image)
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज यानी 22 मार्च को चैत्र नवरात्र का चौथा दिन है। इस दिन मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही आज वासुदेव चतुर्थी भी मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां कूष्मांडा की साधना करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और गणपति बप्पा की पूजा करने से सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
चैत्र नवरात्र के चौथे दिन कई योग भी बन रहे हैं। आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 22 March 2026) का समय समेत आदि जानकारी।
तिथि: शुक्ल चतुर्थी
मास: चैत्र
दिन: रविवार
संवत्: 2083
तिथि: शुक्ल चतुर्थी – रात्रि 09 बजकर 16 मिनट तक, तत्पश्चात पंचमी
योग: वैधृति – दोपहर 03 बजकर 42 मिनट तक
करण: वणिज – प्रातः 10 बजकर 36 मिनट तक
करण: विष्टि – रात्रि 09 बजकर 16 मिनट तक
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय का समय: प्रातः 06 बजकर 23 मिनट पर
सूर्यास्त का समय: सायं 06 बजकर 33 मिनट पर
चंद्रोदय का समय: प्रातः 08 बजकर 15 मिनट पर
चंद्रास्त का समय: रात्रि 10 बजकर 15 मिनट
सूर्य और चंद्रमा की राशियां
सूर्य देव: मीन राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: मेष राशि में (23 मार्च प्रातः 04 बजकर 14 मिनट तक)
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक
अमृत काल: सायं 06 बजकर 17 मिनट से सायं 07 बजकर 46 मिनट तक
आज के अशुभ समय
राहुकाल: सायं 05 बजकर 02 बजे से सायं 06 बजकर 33 मिनट तक
गुलिकाल: सायं 03 बजकर 31 बजे से सायं 05 बजकर 02 मिनट तक
यमगण्ड: दोपहर 12 बजकर 28 बजे से दोपहर 01 बजकर 59 मिनट तक
आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव भरणी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
भरणी नक्षत्र: रात्रि 10 बजकर 42 मिनट तक
स्थान: 13°20’ मेष राशि से 26°40’ मेष राशि तक
नक्षत्र स्वामी: शुक्रदेव
राशि स्वामी: मंगलदेव
देवता: यमराज (न्याय के देवता)
प्रतीक: योनि (सृजन का आधार)
सामान्य विशेषताएं: जिम्मेदार, रक्षक, सिद्धांतों के पक्के, गंभीर, अनुशासित, मेहनती, सत्यवादी, बुराइयों से लड़ने वाले, व्यावहारिक, कभी-कभी नकारात्मक, नियंत्रण रखने वाले और बोझ महसूस करने वाले।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: जाग जाएगा सोया भाग्य, इस नियम से जलाएं दीपक, न करें ये गलतियां
यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्र 2026: क्या नॉनवेज खाने वालों को रखना चाहिए व्रत? अभी जान लें शास्त्रों में क्या लिखा है
यह दैनिक पंचांग Astropatri.com, की तरफ से प्रस्तुत किया गया है। सुझाव या प्रतिक्रिया के लिए कृपया hello@astropatri.com पर संपर्क करें।