Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 26 March 2026: अष्टमी और राम नवमी पर बन रहे कई अद्भुत योग, पढ़ें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 08:27 AM (IST)

    Aaj ka Panchang 26 मार्च 2026 के अनुसार, आज चैत्र नवरात्र का आठवां दिन है। आज ही राम नवमी का पर्व मनाया जा रहा है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग। ...और पढ़ें

    Aaj ka Panchan 26 March 2026: राम नवमी पर बन रहे कई योग (AI Generated Image)

    Aaj ka Panchan 26 March 2026: राम नवमी पर बन रहे कई योग (AI Generated Image)

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज यानी 26 मार्च को चैत्र नवरात्र का आठवां (Chaitra Navratri Day 6) दिन है। इस दिन मां महागौरी की पूजा का विधान है। साथ ही अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन भी किया जाता है। यह तिथि प्रातः 11 बजकर 48 मिनट तक है। इसके बाद नवमी तिथि शुरुआत होगी। ऐसे में आज राम नवमी का पर्व भी मनाया जाएगा।

    इस बार राम नवमी पर कई मंगलकारी योग भी बन रहे हैं। आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 26 March 2026) का समय समेत आदि जानकारी।

    तिथि: शुक्ल अष्टमी
    मास: चैत्र
    दिन: गुरुवार
    संवत्: 2083

    तिथि: शुक्ल अष्टमी – प्रातः 11 बजकर 48 मिनट तक, फिर नवमी
    योग: शोभन – 27 मार्च रात्रि 12 बजकर 32 मिनट तक
    करण: बव – प्रातः 11 बजकर 48 मिनट तक
    करण: बालव – रात्रि 10 बजकर 55 मिनट तक

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय का समय: प्रातः 06 बजकर 18 मिनट पर
    सूर्यास्त का समय: सायं 06 बजकर 36 मिनट पर
    चंद्रोदय का समय: सुबह 11 बजकर 59 मिनट पर
    चंद्रास्त का समय: प्रातः 02 बजकर 30 मिनट (27 मार्च)

    खबरें और भी

    सूर्य और चंद्रमा की राशियां

    सूर्य देव: मीन राशि में स्थित हैं
    चन्द्र देव: मिथुन राशि में स्थित हैं

    आज के शुभ मुहूर्त

    अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक
    अमृत काल: प्रातः 06 बजकर 50 मिनट से प्रातः 08 बजकर 21 मिनट तक

    अष्टमी कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त (Ashtami Kanya Pujan Time 2026)

    अष्टमी तिथि के दिन कन्या पूजन करने का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 18 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक है।
    इसके अलावा दूसरा मुहूर्त सुबह 10 बजकर 55 मिनट से दोपहर 03 बजकर 31 मिनट तक है।

    आज के अशुभ समय

    राहुकाल: दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से सायं 03 बजकर 31 मिनट तक
    गुलिकाल: प्रातः 09 बजकर 23 मिनट से प्रातः 10 बजकर 55 मिनट तक
    यमगण्ड: प्रातः 06 बजकर 18 मिनट से प्रातः 07 बजकर 50 मिनट तक

    आज का नक्षत्र

    आज चंद्रदेव आर्द्रा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
    आर्द्रा नक्षत्र: सायं 04 बजकर 19 मिनट तक
    स्थान: 6°40’ मिथुन राशि से 20°00’ मिथुन राशि तक
    नक्षत्र स्वामी: राहु
    राशि स्वामी: बुधदेव
    देवता: रुद्र (भगवान शिव का संहारक रूप)
    प्रतीक: आंसू की बूंद
    सामान्य विशेषताएं: अत्यंत बुद्धिमान, चतुर, भौतिकवादी, परिवर्तनशील, जिज्ञासु, आत्म-केंद्रित, कभी-कभी अविश्वसनीय और क्रोधित होने वाले। यह नक्षत्र विनाश के माध्यम से पुनरुद्धार और अहंकार के त्याग का प्रतीक है।

    श्री राम नवमी 2026

    राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 13 से दोपहर 01 बजकर 41 मिनट तक (अवधि: 02 घंटे 27 मिनट)
    नवमी तिथि प्रारंभ: 26 मार्च, 2026 को सुबह 11 बजकर 48 मिनट
    नवमी तिथि समाप्त: 27 मार्च, 2026 को सुबह 10 बजकर 06 मिनट

    चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। प्रभु श्री राम का जन्म मध्याह्न काल (दिन के मध्य भाग) में हुआ था, जो पूजा के लिए सबसे श्रेष्ठ समय माना जाता है। हिंदू गणना के अनुसार यह काल लगभग 2 घंटे 24 मिनट का होता है। मंदिरों में इस विशेष क्षण पर भजन-कीर्तन और उत्सव अपने चरम पर होते हैं। आधुनिक समय में लोग दोपहर 12 बजे को ही जन्म का समय मान लेते हैं, किंतु वास्तविक मध्याह्न समय सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार हर शहर में अलग हो सकता है।

    प्रभु की जन्मभूमि अयोध्या में इस दिन भव्य आयोजन होते हैं, जहां श्रद्धालु सरयू नदी में पावन स्नान के बाद मंदिरों में दर्शन करते हैं। राम नवमी पर आठ प्रहर के व्रत का विधान है, जिसे सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक रखा जाता है। यह उपवास तीन प्रकार से किया जा सकता है: 'नित्य' (बिना किसी इच्छा के), 'नैमित्तिक' (विशेष निमित्त से) और 'काम्य' (किसी बड़ी इच्छा की पूर्ति के लिए)। भक्त पूरी सहजता और भक्ति भाव से प्रभु राम का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

    यह भी पढ़ें- राम नवमी पर बन रहा गजकेसरी योग, सुख-समृद्धि और मान-सम्मान में होगी वृद्धि

    यह भी पढ़ें- 26 या 27 मार्च? राम नवमी की डेट पर है भारी कंफ्यूजन! जानिए पूजा का सही दिन और समय

    यह दैनिक पंचांग Astropatri.com, की तरफ से प्रस्तुत किया गया है। सुझाव या प्रतिक्रिया के लिए कृपया hello@astropatri.com पर संपर्क करें।