इन 4 चीजों पर पैसे लुटाने से जीवन में आती है कंगाली, आचार्य चाणक्य ने दी है ये कड़ी चेतावनी
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में बताया है कि कुछ गलत जगहों पर पैसा खर्च करने से व्यक्ति को कंगाली ...और पढ़ें
-1785055008010_m.webp)
इन जगहों पर न करें धन खर्च (Picture Credits- AI Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में आचार्य चाणक्य को सबसे महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और मार्गदर्शक के रूप में जाना जाता है। उनकी नीतियां जीवन को सफल बनाने के लिए लाभकारी होती हैं। साथ ही धन की प्राप्ति के लिए खास मानी जाती हैं।
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में बताया गया है कि जो लोग गलत जगहों पर पैसा खर्च करते हैं, तो उन्हें जीवन में कंगाली का सामना करना पड़ सकता है और कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कौन सी जगह है, जहां पर पैसे खर्च करने से जीवन में कंगाली आती है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं विस्तार से।
इन 4 जगहों पर पैसा खर्च करना आज ही करें बंद
बुरी आदतों में पैसा खर्च- आचार्य चाणक्य ने बताया है कि जो लोग जीवन में जुआ, शराब, या अन्य किसी भी प्रकार के नशे में पैसा खर्च करता है, तो उन्हें जीवन में कंगाली का सामना करना पड़ सकता है। इन जगहों पर धन खर्च करने से इंसान सही और गलत का पता लगाना भूल जाता है। इसलिए आचार्य चाणक्य अपनी नीति में कहते हैं कि पैसों को सही जगह पर खर्च करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
-1785055211368.jpg)
(Picture Credits- AI Image)
चरित्रहीन व्यक्ति पर पैसा खर्च करना- धन को खर्च करने से पहले विचार-विमर्श जरूर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जिस इंसान का चरित्र गलत होता है, तो ऐसे इंसान पर भूलकर भी पैसे खर्च नहीं करने चाहिए। इस तरह की गलती को करने से जीवन में कंगाली का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- सांप से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है दुर्जन व्यक्ति? जानिए आचार्य चाणक्य ने क्या कहा है
फालतू और दिखावे की चीजें- जो लोग जीवन में बिना जरूरत की जगह पर धन को खर्च करते हैं, तो ऐसे लोगों के पास नहीं धन नहीं टिकता। आचार्य चाणक्य ने बताया है कि फालतू और दिखावे की चीजों में धन को भूलकर भी खर्च नहीं करना चाहिए।
बिना योजना के निवेश- इसके अलावा जो लोग बिना सोचे-समझे गलत जगह पर निवेश करते हैं, तो उन्हें आर्थिक लाभ प्राप्त नहीं होता है। इसलिए निवेश को करने से पहले योजना जरूर बनानी चाहिए। साथ ही किसी समझदार इंसान से सलाह जरूर करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- इन 5 आदतों वाले व्यक्ति को माना जाता है मूर्ख, आज ही बनाएं दूरी, क्या कहती है चाणक्य नीति
यह भी पढ़ें- इन 4 गुण वाले बच्चों को करियर में मिलती है सफलता, माता-पिता का सिर करते गर्व से ऊंचा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
