अक्षय तृतीया की खरीदारी में न करें ये बड़ी गलती, खाली हो सकती है तिजोरी, क्या कहते हैं शास्त्र?
अक्षय तृतीया को शुभ कामों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन इस दिन कुछ चीजें खरीदने से बचना चाहिए। आइए उन चीजों के बारे में जानते हैं। ...और पढ़ें

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें। (Ai Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय तृतीया का पर्व हिंदू धर्म में स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो भी शुभ काम या खरीदारी की जाती है, उसका फल अक्षय यानी कभी न समाप्त होने वाला होता है। यही वजह है कि लोग इस दिन (Akshay Tritiya 2026) सोना, चांदी और नई संपत्तियां खरीदते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जहां कुछ चीजें घर में सुख-समृद्धि लाती हैं, वहीं कुछ ऐसी अशुभ वस्तुएं भी हैं, जिन्हें इस दिन भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। अगर आप भी इस अक्षय तृतीया पर खरीदारी की सोच रहे हैं, तो इन अशुभ चीजों को जरूर जान लें, जो इस प्रकार हैं -
भूलकर भी न खरीदें ये 4 चीजें (Akshay Tritiya 2026 Dont Buy These)

Ai Generated Image
लोहा और एल्युमीनियम की वस्तुएं
शास्त्रों में लोहे को शनि और एल्युमीनियम को राहु का प्रतीक माना गया है। अक्षय तृतीया के दिन, जो कि मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का दिन है, राहु से संबंधित धातुएं घर लाना शुभ नहीं माना जाता। इससे घर में क्लेश और आर्थिक तंगी बढ़ सकती है।
प्लास्टिक और कांच का सामान
आजकल लोग इस दिन सजावट के लिए प्लास्टिक या कांच के बर्तन खरीदते हैं, लेकिन अक्षय तृतीया पर इन्हें खरीदना अशुभ माना गया है क्योंकि ये धातुएं शुद्ध नहीं मानी जातीं। ये घर की सकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर नकारात्मकता को बढ़ाती हैं।
खबरें और भी
धारदार वस्तुएं
अक्षय तृतीया पर कभी भी धारदार या नुकीली चीजें जैसे कि चाकू, कैंची या अन्य चीजें नहीं खरीदना चाहिए। ऐसी वस्तुएं रिश्तों में दरार पैदा करती हैं। साथ ही इन्हें खरीदने से सुख-शांति का अंत हो जाता है।
काले रंग की चीजें
काला रंग राहु और शनि का प्रतिनिधित्व करता है और मांगलिक कामों में इसे वर्जित माना गया है। ऐसे में अक्षय तृतीया पर काले कपड़े या चमड़े का सामान खरीदना अशुभ माना गया है। ऐसा करने से व्यक्ति का सुख-सौभाग्य खत्म हो सकता है।
यह भी पढ़ें: कंगाली दूर करेंगे अक्षय तृतीया के ये गुप्त दान, तिजोरी में नहीं होगी धन की कमी
यह भी पढ़ें: सोने की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, अक्षय तृतीया से शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।