Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Akshaya Tritiya 2026: अगर सोना-चांदी का नहीं है बजट, तो अक्षय तृतीया के दिन खरीदें ये चीजें, करियर को मिलेगी नई उड़ान

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 06:31 PM (GMT+05:30)

    अक्षय तृतीया श्रद्धा और विश्वास का पर्व है। यह दिन (Akshaya Tritiya 2026) सुख-समृद्धि का प्रतीक है। ...और पढ़ें

    Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर खरीदें ये चीजें। (Ai Generated Image)

    Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर खरीदें ये चीजें। (Ai Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन सौभाग्य और सिद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी और निवेश कभी क्षय यानी नष्ट नहीं होता है। अक्सर लोग इस दिन (Akshaya Tritiya 2026) सोने या चांदी की खरीदारी को ही सौभाग्य से जोड़कर देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खरीदना सोने के समान ही फलदायी माना गया है।

    अगर इस साल आपका बजट सोना-चांदी खरीदने का नहीं है, तो परेशान न हों। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसी वस्तुएं हैं, जो सोना-चांदी खरीदने के समान अक्षय फल प्रदान करेंगी। आइए जानते हैं।

    Akshaya Tritiya 2026 buying this one

    Ai Generated Image

    खरीदें ये 4 चीजें

    पीली कौड़ियां

    शास्त्रों में कौड़ियों को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। अक्षय तृतीया के दिन 5 या 11 पीली कौड़ियां खरीदकर उनकी केसर और हल्दी से पूजन करें और अपनी तिजोरी में रखें। ऐसा करने से करियर में आ रही धन संबंधी बाधाएं दूर होंगी।

    मिट्टी का घड़ा

    अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी का नया घड़ा खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। मिट्टी को मंगल और बुध का प्रतीक माना जाता है। नया घड़ा खरीदकर उसमें जल भरकर दान करने या घर में रखने से मानसिक शांति मिलती है और कार्यक्षेत्र में एकाग्रता बढ़ती है।

    चने की दाल और अक्षत

    सोना बृहस्पति का कारक है, और चने की दाल भी गुरु ग्रह से जुड़ी है। अगर आप इस दिन सोना नहीं खरीद सकते, तो चने की दाल और साबुत चावल घर लाएं। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और आय के नए मार्ग खुलते हैं।

    खबरें और भी

    कलम और डायरी

    अगर आप मीडिया, डिजिटल मार्केटिंग या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो अक्षय तृतीया पर एक नई कलम या डायरी जरूर खरीदें। इसे अपने कार्यस्थल पर रखें। यह बुध ग्रह को मजबूती देता है, जिससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और करियर में नई उड़ान मिलती है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।