Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अप्रैल में आ रहे हैं ये बड़े व्रत और त्योहार, अभी नोट कर लें सबसे महत्वपूर्ण तारीखें

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 01:30 PM (IST)

    अप्रैल 2026 में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। इसमें चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जयंती, वरुथिनी एकादशी, अक्षय तृतीया और सीता नवमी जैसे प्रमुख प ...और पढ़ें

    April Festival 2026 List: अप्रैल के त्योहार-व्रत (Image Source: AI-Generated)

    April Festival 2026 List: अप्रैल के त्योहार-व्रत (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अब कुछ ही दिनों में अप्रैल का महीना शुरू होने जा रहा है। यह महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस महीने में कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। जैसे- चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जयंती, वरुथिनी एकादशी और अक्षय तृतीया समेत आदि। आइए आपको इस आर्टिकल में आपको बताते हैं अप्रैल में कब कौन-सा व्रत और त्योहार मनाया जाएगा।

    तारीख  त्योहार और व्रत
    1 अप्रैल हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा
    3 अप्रैल वैशाख माह प्रारंभ
    5 अप्रैल विकट संकष्टी
    9 अप्रैल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
    10 अप्रैल कालाष्टमी
    13 अप्रैल वरूथिनी एकादशी
    14 अप्रैल कृष्ण वामन द्वादशी, मेष संक्रान्ति 
    15 अप्रैल बुध प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
    17 अप्रैल वैशाख अमावस्या
    18 अप्रैल पराशर ऋषि जयन्ती
    19 अप्रैल परशुराम जयन्ती, अक्षय तृतीया, मासिक कार्तिगाई
    20 अप्रैल रोहिणी व्रत, संकर्षण चतुर्थी
    21 अप्रैल शंकराचार्य जयन्ती, सूरदास जयन्ती
    22 अप्रैल स्कन्द षष्ठी
    23 अप्रैल गंगा सप्तमी
    24 अप्रैल बगलामुखी जयन्ती, मासिक दुर्गाष्टमी
    25 अप्रैल सीता नवमी
    27 अप्रैल मोहिनी एकादशी
    28 अप्रैल परशुराम द्वादशी, भौम प्रदोष व्रत
    30 अप्रैल नृसिंह जयन्ती, छिन्नमस्ता जयन्ती

    चैत्र पूर्णिमा 2026 शुभ मुहूर्त

    वैदिक पंचांग के अनुसार, 02 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन चंद्रोदय शाम 07 बजकर 02 मिनट पर होगा।
    चैत्र पूर्णिमा की शुरुआत- 01 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 06 मिनट पर
    चैत्र पूर्णिमा का समापन- 02 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 41 मिनट पर

    अक्षय तृतीया 2026 शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2026 Date and Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाया जाएगा।
    वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत- 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर
    वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का समापन- 20 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर
    पूजा करने का समय- सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक
    सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त- सुबह 10 बजकर 49 मिनट से 05 बजकर 51 मिनट तक

    सीता नवमी 2026 शुभ मुहूर्त (Sita Navami 2026 Date and Shubh Muhurat)

    वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत- 24 अप्रैल को शाम 07 बजकर 21 मिनट पर
    वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का समापन- 25 अप्रैल को शाम को 06 बजकर 27 मिनट पर
    सीता नवमी मध्याह्न मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 01 मिनट से 01 बजकर 38 मिनट पर

    यह भी पढ़ें- Ekadashi April 2026 Date: अप्रैल में कब है वरूथिनी एकादशी और मोहिनी एकादशी, नोट करें तिथि और मुहूर्त

    यह भी पढ़ें- अप्रैल में कब-कब है प्रदोष व्रत? तुरंत नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी