Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhalchandra Sankashti Chaturthi पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, हर काम में मिलेगी सफलता

    Updated: Sat, 08 Mar 2025 05:13 PM (GMT+05:30)

    चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी (Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2025) तिथि पर महादेव के पुत्र भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधा ...और पढ़ें

    Sankashti Chaturthi 2025: संकष्टी चतर्थी पर क्या दान करें? (Pic Credit-Freepik)
    Sankashti Chaturthi 2025: संकष्टी चतर्थी पर क्या दान करें? (Pic Credit-Freepik)

    HighLights

    1. चतुर्थी तिथि गणेश जी को प्रिय है।
    2. इस दिन भगवान गणेश की पूजा होती है।
    3. फाल्गुन में चैत्र माह संकष्टी चतुर्थी व्रत किया जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस बार भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी 17 मार्च (Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2025 Date) को मनाई जाएगी। इस दिन विधिपूर्वक भगवन गणेश की पूजा होती है। साथ ही विशेष चीजों का दान किया जाता है। इससे साधक को गणपति बप्पा की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।

    अगर आप भगवान गणेश को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर पूजा करने के बाद राशि अनुसार दान करें। इससे साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही मनचाहा करियर मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी के दिन किस राशि के जातक को किस चीज का दान करना चाहिए?

    यह भी पढ़ें: Sankashti Chaturthi 2025: संकष्टी चतर्थी पर करें बप्पा के इन मंत्रों का जाप, होगा सभी दुखों का नाश

    भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर राशि अनुसार दान

    • मेष राशि के जातक भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर शहद का दान करें। इससे गणपति बप्पा प्रसन्न होंगे।
    • वृषभ राशि के जातक भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर सफेद बर्फी का दान करें। इससे चंद्र दोष दूर होगा।
    • मिथुन राशि के जातक भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर अन्न का दान करें। इससे सुख-शांति की प्राप्ति होगी।
    • कर्क राशि के जातक भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर कपड़ों का दान करें। इससे रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे।
    • सिंह राशि के जातक भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर गुड़ का दान करें। इससे हर काम में सफलता मिलेगी।
    • कन्या राशि के जातक भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर फल का दान करें। इससे पूजा का पूरा फल प्राप्त होगा।
    • तुला राशि के जातक भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर खीर का दान करें। इससे चंद्र ग्रह मजबूत होगा।
    • वृश्चिक राशि के जातक भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर लाल रंग के वस्त्र का दान करें। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा।
    • धनु राशि के जातक भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर तुलसी के पौधे का दान करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।
    • मकर राशि के जातक भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर हरी चूड़ी का दान करें। इससे सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
    • कुंभ राशि के जातक भालचंद्र चतुर्थी पर धन का दान करें। इससे हमेशा पैसों से तिजोरी भरी रहेगी।
    • मीन राशि के जातक भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर केले का दान करें। इससे भगवन विष्णु प्रसन्न होंगे।

    यह भी पढ़ें: Sankashti Chaturthi 2025: कब है चैत्र माह की संकष्टी चतर्थी? एक क्लिक में जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्नमाध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी