Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pradosh Vrat 2025 Daan: भौम प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 04 Mar 2025 01:49 PM (IST)

    शिव पुराण में निहित है कि भौम प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025 Daan) पर गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। साथ ही धन ...और पढ़ें

    Pradosh Vrat 2025: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Pradosh Vrat 2025: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. प्रदोष व्रत दोनों पक्षों में मनाया जाता है।
    2. इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है।
    3. भौम प्रदोष के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 11 मार्च को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत मनाया जाता है। यह दिन पूर्णतया देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। प्रदोष व्रत करने से साधक की हर एक मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त हर परेशानी दूर हो जाती है।

    प्रदोष व्रत पर पूजा, जप-तप के साथ दान-पुण्य किया जाता है। अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025) पर भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद राशि अनुसार दान करें। इन चीजों के दान से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है।

    यह भी पढ़ें: इस दिन से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र, जानिए किस पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

     

    प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 11 मार्च को सुबह 08 बजकर 13 मिनट पर होगी और समाप्ति 12 मार्च को सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर होगी। त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा की जाती है। इसके लिए 11 मार्च को प्रदोष व्रत मनाया जाएगा।

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन मसूर दाल और लाल रंग के वस्त्र का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक त्रयोदशी तिथि पर चावल, आटा, नमक और चीनी का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक कारोबार के दाता बुध देव की कृपा पाने के लिए हरी सब्जियों का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक मानसिक तनाव से निजात पाने के लिए दूध और दही का दान करें।
    • सिंह राशि के जातक आत्मा के कारक सूर्य देव की कृपा पाने के लिए गुड़ और गेहूं का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक मनचाहा वर पाने के लिए साबुत मूंग, मूंग की दाल और चूड़ियों का दान करें।
    • तुला राशि के जातक सुखों में वृद्धि पाने के लिए जरूरतमंदों को पोहा, दही और चीनी का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक मंगल देव को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग के वस्त्र और शहद का दान करें।
    • धनु राशि के जातक गुरु मजबूत करने के लिए केला, पपीता और चने की दाल का दान करें।
    • मकर राशि के जातक शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काले तिल और काले रंग के वस्त्र का दान करें ।
    • कुंभ राशि के जातक भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए जरूरतमंदों को धन का दान करें।
    • मीन राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन बेसन, मकई, पीले रंग के कपड़े का दान करें।

    यह भी पढ़ें: होली के रंग में भंग डालेगा चंद्र ग्रहण का साया, इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।